ओडिशा के कटक जिले में एक बच्चे ने बहादुरी की नई मिसाल कायम कर दी है। यहां कटक के बांकी इलाके में मंगलवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक 14 साल के एक बच्चे पर नहर के अंदर जंगली सूअर ने अचानक से हमला कर दिया। हालांकि, हमले के दौरान बच्चे ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और अपनी जान बचाने के लिए जंगली सूअर को मजबूती से पकड़कर उससे मुकाबला किया।
क्या है पूरा मामला?
कटक में जंगली सूअर के हमले की इस घटना में बच्चे को चोटें आई हैं। रेस्क्यू के बाद उसे इलाज के लिए बांकी उपमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय सुमन बेहरा पर उस समय जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जब वह स्थानीय नहर में था। सुमन, सुदर्शन बेहरा का बेटा है। अचानक हुए इस हमले से वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांकी फायर सर्विस टीम को तत्काल जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस के जवान मौके के लिए रवाना हो गए।
बच्चे और जंगली सूअर के बीच संघर्ष
जब फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने जो दृश्य देखा, वह हैरान करने वाला था। बच्चा जंगली सूअर के साथ संघर्ष कर रहा था और उसने अपनी सुरक्षा के लिए उसे मजबूती से पकड़ रखा था। सुमन ने बहादुरी दिखाते हुए जंगली सूअर को अपने से अलग नहीं होने दिया। इस दौरान दोनों के बीच संघर्ष जारी रहा। आपको बता दें कि इसी महीने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू ने 2 सगे भाई-बहनों को मौत के घाट उतार दिया था।
बच्चे को चोटें आईं, इलाज कराया गया
फायर सर्विस की टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्चे को जंगली सूअर से सुरक्षित रूप से अलग कराया। इसके बाद सुमन को वहां से बाहर निकाला गया। जंगली सूअर के हमले के दौरान सुमन को चोटें आईं। रेस्क्यू के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए बांकी के सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। फिलहाल घटना के बाद फायर सर्विस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम में 14 साल के सुमन की बहादुरी चर्चा का विषय बनी हुई है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)
ये भी पढे़ं- किचन के स्लैब के नीचे से आ रही थी बदबू, तोड़ने पर मिला महिला का शव, बेटे पर मां की हत्या का शक
सोने की मूर्ति और गहनों के लालच में शख्स को चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया, 3 आरोपी गिरफ्तार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.