O’ Romeo Box Office Collection | Image:
Social Media
‘ओ रोमियो’ ने पांचवें दिन की कमाई
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। हालांकि, चौथे दिन से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 5.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 62.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
दिन के हिसाब से कुल कलेक्शन कितना रहा?
- पहला दिन (शुक्रवार): 8.5 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन (शनिवार): 12.65 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन (रविवार): 9.00 करोड़ रुपये
- चौथा दिन (सोमवार): 4.75 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन (मंगलवार): 5.1 करोड़ रुपये
फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने अबतक कुल कलेक्शन 40 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा आगे बढ़ सकता है)
थिएटर ऑक्यूपेंसी
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 17 फरवरी 2026 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.67% रही, जो वीकडेज के लिहाज से ठीक मानी जा सकती है।
‘ओ रोमियो’ की दमदार स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी ने अफ्शा कुरैशी का रोल निभाया है।
‘ओ रोमियो’ की डायरेक्शन और कहानी
फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। उनकी स्टाइल और दमदार कहानी फिल्म को खास बनाती है। रोमांस, एक्शन और ड्रामा का अच्छा मेल दर्शकों को पसंद आ रहा है।
150 करोड़ रुपये का भारी बजट
‘ओ रोमियो’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की फीस ली है। बड़े बजट की वजह से फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबा और मजबूत सफर तय करना होगा।
‘ओ रोमियो’ ने शुरुआत तो अच्छी की है, लेकिन भारी बजट के चलते फिल्म के लिए आगे का सफर काफी अहम साबित होगा। अगर आने वाले दिनों में वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी आती है, तो फिल्म की कमाई और मजबूत हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी पारी खेल पाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.