वजन घटाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता लेकिन कुछ आदतों के साथ हम वेट लॉस कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ने अपना वजन कम करने के लिए डाइट से 7 चीजों को बिल्कुल हटा दिया। चलिए बताते हैं ये चीजें कौन सी हैं।
1. शुगरी ड्रिंक्स से बनाई दूरी
वजन घटाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स को अपनी डाइट से हटा दिया। इनकी जगह नींबू पानी, नारियल पानी और ग्रीन टी जैसे ऑप्शन चुनें। ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स वजन तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही गैस की समस्या पैदा करते हैं।
2. व्हाइट ब्रेड को कहा अलविदा
न्यूट्रिशनिस्ट ने व्हाइट ब्रेड की जगह होल व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड और ओट्स को खाना पसंद किया। रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड जल्दी भूख लगने का कारण बन सकते हैं, इसलिए वजन घटाने के दौरान इन चीजों को कम खाएं और हेल्दी चीजें खाना शुरू करें।
3. चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स नहीं खाए
चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स में नमक और कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट ने इनकी जगह रोस्टेड मखाना, भुना चना और नट्स को चुना। ज्यादा नमक लेने से शरीर में पानी रुक सकता है और चेहरे पर पफीनेस नजर आ सकती है।
4. फास्ट फूड और बर्गर से बनाई दूरी
बर्गर और दूसरे फास्ट फूड में फैट और कैलोरी ज्यादा होती है। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट ने इनके बजाय घर का बना सैंडविच, पनीर रैप या होल व्हीट रैप खाना शुरू किया। बर्गर-पिज्जा में मौजूद चीजें आपके शरीर को फुला देती हैं।
5. आइसक्रीम भी कर दी बंद
वजन घटाने के दौरान आइसक्रीम जैसी ज्यादा चीनी वाली चीजों से दूरी बनाई। मीठा खाने की इच्छा होने पर ग्रीक योगर्ट के साथ फल, फ्रोजन बनाना स्मूदी या थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट को डालकर खाना शुरू किया। वेट लॉस के लिए शुगर प्लस डेयरी का कॉम्बो खराब है।
6. अल्कोहल को भी डाइट से हटाया
न्यूट्रिशनिस्ट ने अल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद कर दिया। इससे डिहाइड्रेशन और पफीनेस के साथ अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है। इसके बजाय स्पार्कलिंग वॉटर में नींबू, इन्फ्यूज्ड वॉटर या बिना चीनी वाला ताजा जूस पिया।
7. प्रोसेस्ड मीट से भी बनाई दूरी
सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट में सोडियम ज्यादा हो सकता है, जो ब्लोटिंग और शरीर में पानी रुकने की समस्या बढ़ा सकता है। इसकी जगह अंडे, ग्रिल्ड चिकन, टोफू या पनीर जैसे प्रोटीन स्रोत डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी और प्रोटीन की कमी भी नहीं होगी।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.