NPCIL Recruitment 2026: अगर आप आईटीआई पास हैं और किसी अच्छे सरकारी संस्थान में काम सीख कर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका आया है. NPCIL ने रावतभाटा राजस्थान साइट के लिए 245 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी की है. आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है. साथ ही भर्ती अभियान के लिए किस तरह आसानी से अप्लाई किया जा सकता है.
इस भर्ती में कुल 245 सीटें भरी जाएंगी.अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से पदों की संख्या तय की गई है. फिटर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए सबसे ज्यादा 68-68 पद हैं. इसके अलावा प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट के लिए 10 पद, टर्नर के 10 पद, मशीनिस्ट के 10 पद और वेल्डर के 11 पद रखे गए हैं.यानी अगर आपने इन ट्रेड में आईटीआई किया है, तो आपके पास अच्छा मौका है.
क्या चाहिए योग्यता?
NPCIL के इन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है. यानी फिटर पद के लिए फिटर ट्रेड में आईटीआई, इलेक्ट्रीशियन के लिए इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए उसी ट्रेड में आईटीआई, COPA पद के लिए कोपा ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए. इसी तरह टर्नर, मशीनिस्ट और वेल्डर पदों के लिए भी संबंधित ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है.
क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?
इस भर्ती में अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी.इस दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 9,600 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इस भर्ती के लिए तय समय के अंदर अप्लाई कर लें. लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को अप्लाई करने का अवसर नहीं मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना 2.0 https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.इसके बाद उन्हें एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन करना होगा. ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रावतभाटा, राजस्थान साइट के माध्यम से भी आवेदन करना जरूरी है. सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद उम्मीदवार एनपीसीआईएल की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर जमा कर दें.
यह भी पढ़ें – क्या है राजस्थान की गांव ग्वाला योजना, जिसके तहत गाय चराने वालों की भर्ती कर रही सरकार, कितनी मिलेगी सैलरी?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.