कल है रिकॉर्ड डेट (NTPC Dividend)
एनटीपीसी लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 3.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 2 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय है। अगर आप भी डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं तो आज यानी 1 सितंबर को शेयर खरीदने होंगे। बता दें, रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले शेयर खरीदने पर ही बोनस शेयर, डिविडेंड आदि का फायदा मिलता है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इसी साल फरवरी के महीने में एनटीपीसी लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 2.75 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में भी कंपनी के शेयर कई बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे।
कंपनी ने एक बार बोनस शेयर भी दिया (NTPC Bonus share)
एनटीपीसी शेयर बाजार में एक बार एक्स-बोनस ट्रेड की है। कंपनी के शेयर 2019 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर 5 शेयर पर योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था।
आज शेयरों में गिरावट (NTPC Share Price)
महारत्न कंपनी के शेयर आज मंगलवार को बीएसई में 327.25 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर खुले थे। दिन में यह 325.05 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। बीते 3 महीने में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 14 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक की 1.60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 4.20 प्रतिशत लुढ़का है।
दो साल में एनटीपीसी लिमिटेड के शेयरों का दाम 21 प्रतिशत तक गिरा है। बता दें, तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 41 प्रतिशत का फायदा मिला है। वहीं, 5 साल में महारत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 182 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.