इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने भर्ती का मौका दिया है. कंपनी ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में कुल 135 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
135 पदों पर होगी भर्ती
एनटीपीसी की इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंट) के 40 पद शामिल है. यानी कुल 135 रिएक्शन पर नियुक्तियां की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन करने की वाले उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में फुलटाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में जरूरी काम का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.
किस ब्रांच के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई-बीटेक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं डिप्टी मैनेजर (मैकेनिक) के लिए मैकेनिकल, प्रोडक्शन, थर्मल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री जरूरी है. इसके अलावा सी एंड आई पद के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई-बीटेक होने चाहिए.
2 लाख तक मिलेगी सैलरी
एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर का पद ई4 ग्रेड में है. चयनित उम्मीदवारों को 70,000 से 2 लाख रुपये तक का आईडीए पे स्केल मिलेगा. इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार डीए, अलग-अलग भत्ते, मेडिकल सुविधाएं और दूसरे लाभ भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती, 11847 उम्मीदवारों की DET एडमिट कार्ड जारी
एक्सपीरियंस उम्मीदवारों के लिए भर्ती
यह भर्ती खासतौर पर संबंधित क्षेत्र में काम का एक्सपीरियंस रखने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए है. उम्मीदवारों के पास डिग्री पूरी करने के बाद संबंधित क्षेत्र का निर्धारित एक्सपीरियंस होना चाहिए. उम्र सीमा और अनुभव से जुड़ी जरूरी शर्तों की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
एनटीपीसी की ओर से उम्मीदवारों की ओर से जमा किए गए आवेदन और उनकी योग्यता व अनुभव की जांच की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एनटीपीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद करियर ऑप्शन खोले और एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और काम का एक्सपीरियंस भरें.
- फोटो सिग्नेचर और प्रमाण पत्र सहित जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.