अब UPI पेमेंट करना पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। यूपीआई को ऑपरेट करने वाली संस्था NPCI एक नया नियम लागू कर रही है, जिसमें बैंकों और UPI ऐप्स को यूजर्स के नंबर को छिपाने के लिए कहा गया है। कैसे होगा काम, चलिए डिटेल में बताते हैं…
UPI ऐप्स पर तगड़ी हो जाएगी यूजर्स की प्राइवेसी
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई पेमेंट सिस्टम चलाने वाली NPCI ने यूपीआई ऐप्स और बैंकों से यूजर्स के फोन नंबर को मास्क करना शुरू करने के लिए कहा है। खबरों के अनुसार, सरकार ने बैंकों और पेमेंट ऐप्स को इन बदलावों को लागू करने के लिए 4 सितंबर तक का समय दिया है।
वर्तमान में, यूपीआई पेमेंट करते समय फोन नंबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे यूजर्स की पहचान करने और लेनदेन को वेरिफाई करने में मदद करते हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि यूजर्स के फोन नंबर्स को उजागर करना प्राइवेसी की चिंता पैदा करता है क्योंकि यह लेनदेन के दौरान दिखाई देता रहता है, जिससे दूसरों के लिए उनकी पर्सनल कॉन्टैक्ट डिटेल्स तक पहुंचना आसान हो जाता है।
मनीकंट्रोल ने एक यूपीआई ऐप के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा, “डीपीडीपी नियम लागू होने का मतलब होगा कि फोन नंबर या पूरा नाम दिखाना प्राइवेसी रिस्क हो सकता है, और एनपीसीआई यह सुनिश्चित करने के लिए बैंकों और यूपीआई ऐप्स से बात कर रहा है कि उनके सिस्टम प्रत्येक भागीदार की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझने और तय करने के लिए तैयार हैं।”
पिछले महीने, एनपीसीआई ने एक सर्कुलर जारी कर सभी यूपीआई ऐप्स और पार्टनर बैंकों को ग्राहकों के फोन नंबर छुपाने का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुसार, यूपीआई प्लेटफॉर्म को ग्राहकों की जानकारी जैसे यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर छिपाने का निर्देश दिया गया है।
यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि UPI ट्रांजेक्शन में फोन नंबर दिखने से उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा है। इससे अनचाहे कॉन्टैक्ट और पहचान संबंधी समस्याएं हो रही थीं।
फोन नंबर नहीं तो यूपीआई भुगतान कैसे होगा?
एनपीसीआई ने यूपीआई ऐप्स के लिए स्पेसिफिक प्राइवेसी नियम पेश किए हैं जो यूजर्स की पर्सनल डिटेल छिपाते हैं। यह सुझाव दिया गया है कि यूजर्स के मोबाइल नंबर के केवल अंतिम चार अंक ही दिखाई देने चाहिए। क्यूआर कोड पेमेंट के लिए, भुगतान पूरा होने के बाद ऐप को भुगतानकर्ता या प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देखा चाहिए।
इसके अलावा, सरकार ने यूपीआई ऐप्स को निर्देश दिया है कि वे यूजर्स को यूपीआई आईडी बनाने की अनुमति दें जो उनके मोबाइल नंबर पर आधारित नहीं हो, और इन्हें डिफॉल्ट के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.