राहुल द्रविड़ को एक क्विज में बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान चुनने को कहा गया। उनके सामने क्लाइव लॉयड से लेकर रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे ऑप्शन थे। जानें उन्होंने किसे चुना-
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के क्विज में राहुल द्रविड़ से उनका बेस्ट इंटरनेशनल कैप्टन चुनने के लिए कहा गया। जो खिलाड़ी आखिरी में बचा वो उनका बेस्ट कप्तान होगा।
इस क्विज की शुरुआत बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ में से किसी एक को चुनने से हुए। द्रविड़ ने स्मिथ को स्टोक्स से आगे रखा।
स्टीव स्मिथ द्रविड़ को खूब आए पसंद
स्टीव स्मिथ को उन्होंने सिर्फ बेन स्टोक्स से नहीं बल्कि आगे क्विज में केन विलियमसन, अर्जुन राणातुंगा, ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग, माइकल क्लार्क, ईयोन मोर्गन और पैट कमिंस के भी ऊपर चुना। कमिंस का नाम आने पर वह कुछ देर सोचने पर मजबूर हुए, मगर अंत में उन्होंने स्मिथ का ही नाम लिया।
लेकिन जब रिकी पोंटिंग का नाम आया तो उन्हें स्टीव स्मिथ को छोड़ना पड़ा। पोंटिंग ने अपने करियर में बतौर कप्तान 220 इंटरनेशनल मैच जीतने के साथ 4 आईसीसी ट्रॉफी भी जीती। पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बना, वहीं 2 बार आईसीसी ट्रॉफी जीती।
पोंटिंग के बाद जब एलन बॉर्डर का नाम आया तो उन्होंने पोंटिंग को ही चुना और कहा कि उन्होंने बॉर्डर को ज्यादा देखा नहीं। हालांकि स्टीव वॉ का नाम आने पर तुरंत उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। मगर वॉ भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए क्योंकि अगला नाम विराट कोहली का था।
द्रविड़ ने पोंटिंग और वॉ से ऊपर किंग कोहली को चुना। हालांकि वह भी उनके बेस्ट कप्तान नहीं थे क्योंकि बेस्ट आने अभी बाकी थे।
पोंटिंग-स्टीव वॉ से ऊपर विराट कोहली
विराट कोहली के बाद इमरान खान का नाम आया तो उन्होंने हर किसी को हैरान करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम लिया। इसके बाद फिर एमएस धोनी आए और वह महफिल ही लूट ले गए।
धोनी बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान
धोनी की अगुवाई में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद वनडे वर्ल्ड कप का 28 साल का सूखा 2011 में खत्म किया। इसके अलावा उनकी अगुवाई में भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिनके पास यह सभी ट्रॉफी है।
धोनी के बाद द्रविड़ के सामने क्लाइव लॉयड का नाम आया, मगर द्रविड़ ने इन सभी के ऊपर धोनी को ही अपना बेस्ट कप्तान चुना।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.