मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच जहां दुनिया भर में लोग परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई अपनी राय रख रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी हालात को लेकर चिंता जताई और दुनिया में शांति और एकता की अपील की. लेकिन उनका ये संदेश कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब नोरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपनी बात खुलकर रखी हैं.
किसी बात को ध्यान से सुनो…
नोरा ने 3 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि आज के समय में लोगों ने सुनने और समझने की क्षमता खो दी है. स्कूल के दिनों में हमें सिखाया जाता था कि किसी बात को ध्यान से सुनो, समझो और फिर सही-गलत का फैसला करो. लेकिन सोशल मीडिया के दौर में लोग बिना सोचे-समझे रिएक्ट कर देते हैं. अब कई लोग किसी भी बात की गहराई में जाना ही नहीं चाहते. बस तुरंत अपनी राय बना लेते हैं और सामने वाले पर हमला करने लगते हैं.
हर इंसान धरती का हिस्सा है
वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान दुनिया में शांति की बात करता है और उससे भी किसी को दिक्कत होती है, तो उसे खुद अपने अंदर झांककर देखना चाहिए. दुनिया का हर देश और हर इंसान इस धरती का हिस्सा है. अगर कोई अव्यवस्था और हिंसा के खिलाफ बोलता है, तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने ये भी कहा कि जब उन्होंने ‘विश्व शांति’ की बात की थी, तब वो किसी एक देश, धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए बोल रही थीं. अगर किसी को इससे परेशानी हो रही है, तो समस्या उस सोच में है, न कि उनके संदेश में.
नोरा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वीडियो के आखिर में नोरा ने एक भावुक बात भी कही कि वो अपनी प्रार्थना पूरी करने के बाद रोजा खोलने वाली थी और उसी समय वो सोच रही थीं कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां शांति की बात पर भी लोग गुस्सा हो जाते हैं. उन्होंने इसे डरावना बताया और कहा कि इंसान को कम से कम इंसानियत के नाम पर तो एक होना चाहिए. ट्रोलिंग के बावजूद नोरा ने साफ कर दिया कि वो अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगी और हमेशा शांति और एकता की बात करती रहेंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही आखिरी बार फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘दिलबर की आंखों का’ में नजर आई थीं. अपने डांस और स्टाइल के लिए मशहूर नोरा जल्द ही कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखाई देंगी.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.