NMDC Vacancy 2026: एनएमडीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 102 पदों पर भर्ती निकाली है। युवा nsltd.in पर 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग के बाद ₹1.80 लाख तक सैलरी मिलेगी।
विभिन्न डिसिप्लिन में पदों की डिटेल्स
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग शाखाओं में भर्तियां निकाली हैं:
मेकेनिकल : 51 पद
इलेक्ट्रिकल : 22 पद
फाइनेंस : 7 पद
केमिकल : 4 पद
कंप्यूटर एंड आईटी : 4 पद
सिविल : 3 पद
मेटलर्जी : 3 पद
सिरामिक्स : 3 पद
ह्यूमन रिसोर्स (HR): 3 पद
इन्स्ट्रूमेंटेशन: 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
इंजीनियरिंग ट्रेड्स: संबंधित ट्रेड (मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, मेटलर्जी आदि) में एआईसीटीई (AICTE) मान्यता प्राप्त संस्थान से B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
कंप्यूटर एंड आईटी: बी.ई./बी.टेक (CS/IT), MCA या दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन वाले अभ्यर्थी योग्य हैं।
फाइनेंस: ग्रेजुएशन के साथ CA/ICWA की डिग्री या बी.टेक के साथ MBA (Finance) होना आवश्यक है।
ह्यूमन रिसोर्स (HR): ग्रेजुएशन के साथ 2 वर्षीय पीजी डिग्री/डिप्लोमा या MBA (HR) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा और छूट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 11 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। केंद्र सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
OBC (NCL): 3 वर्ष की छूट (अधिकतम 30 वर्ष)
SC/ST: 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 32 वर्ष)
विभाग के उम्मीदवार: 10 वर्ष तक की छूट
सैलरी और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 6 महीने की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। ट्रेनिंग अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 50,000 रुपये प्रति माह का बेसिक पे और महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को ‘असिस्टेंट मैनेजर’ के पद पर नियमित किया जाएगा, जहां उनका पे-स्केल 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता, पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT – 70% वेटेज), ग्रुप डिस्कशन (GD – 15% वेटेज) और पर्सनल इंटरव्यू (15% वेटेज) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 तय किया गया है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन का तरीका
आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2026 (रात 11:45 बजे तक)
योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in के करियर सेक्शन में जाकर 11 अगस्त 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.