भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ और एक्ट्रेस काजल राघवानी की चर्चित जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता साबित की है.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का लोकप्रिय गीत ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. गाने की इस सफलता के साथ ये भोजपुरी म्यूजिक के चर्चित 100 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है.
गाने ने बनाया रिकॉर्ड
भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी की आवाज में सजे इस गीत में निरहुआ और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई. गाने में दोनों कलाकारों के बीच देसी अंदाज, चुलबुली नोक-झोंक और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. काजल राघवानी की अदाएं और निरहुआ का पारंपरिक भोजपुरी अंदाज गीत के वीडियो को खास बनाते हैं. ये वजह है कि रिलीज के बाद से ही ये गाना लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना रहा.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ के निर्माता अनंजय रघुराज हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है. गीत के बोल प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’ ने लिखे हैं और संगीत राजेश-रजनीश ने तैयार किया है. गाने को कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है. इसके वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी नजर आते हैं. गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों का हमेशा प्यार मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ का 100 मिलियन व्यूज पार करना दर्शकों के स्नेह और भोजपुरी संगीत के प्रति उनकी पसंद का प्रमाण है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए गीत से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम को बधाई दी.
कौन हैं ललित प्रभाकर? राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में अजमल कसाब के रोल से बटोर रहे सुर्खियां
निरहुआ-काजल ने कहा शुक्रिया
गाने की सफलता पर दिनेशलाल यादव निरहुआ ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है. उन्होंने विशेष रूप से कल्पना पटवारी की आवाज की सराहना करते हुए कहा कि दर्शकों ने गीत को जिस तरह प्यार दिया, उसके लिए वे सभी श्रोताओं और प्रशंसकों के आभारी हैं.
वहीं काजल राघवानी ने भी दर्शकों, प्रशंसकों और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ को मिले प्यार ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.