- Hindi News
- Business
- Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (20 February 2026) | Metal Share Price
- कॉपी लिंक
सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को 300 अंक चढ़कर 82,800 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 140 अंक ऊपर है। ये 25,600 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। आईटी में गिरावट है।
निफ्टी के वो लेवल जिन पर रखनी होगी नजर
- निफ्टी गिरकर 2026 के शुरुआती निचले स्तरों पर आ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स के लिए 25,300 का लेवल अगला बड़ा सपोर्ट है। वहीं निफ्टी के लिए 25,600-25,700 की रेंज में रेजिस्टेंस है। यह लेवल 50-डे मूविंग एवरेज (DMA) के पास है।
- कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है, “डेली चार्ट्स पर लंबी लाल कैंडल का बनना संकेत देता है कि मौजूदा स्तरों से बाजार और कमजोर हो सकता है। हमारा मानना है कि जब तक मार्केट 25,500 के नीचे ट्रेड कर रहा है, तब तक कमजोरी बनी रहेगी।
- जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि बाजार के 25,500 के ऊपर निकलने पर यह उछाल 25,600-25,650 तक बढ़ सकता है। यह ‘फिबोनाची रिट्रेसमेंट’ का लेवल है। इसलिए यह इंडेक्स के लिए एक मजबूत और निर्णायक मोड़ बन गया है।
एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- जापान का निक्केई इंडेक्स 1.30% गिरकर 56,730 पर आ गया है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.62% चढ़कर 5,769 पर कोरोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% अंक गिरकर 26,544 पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26% ऊपर 4,082 पर है।
अमेरिकी बाजार में 19 फरवरी को गिरावट
- डाउ जोन्स 267 अंक (0.54%) गिरकर 49,395 पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.31% गिरकर 22,682 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 19 अंक (0.28%) गिरकर 6,861 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 880 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,076 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,474 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे।
कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।

कल सेंसेक्स 1236 अंक गिरकर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 1236 अंक (1.48%) की गिरावट के साथ 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 365 अंक (1.41%) की गिरावट रही, ये 25,454 के स्तर पर बंद हुा। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा टूटे हैं।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
