हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने अपने दो पूर्व पतियों, म्यूजिशियन कीथ अर्बन और सुपरस्टार टॉम क्रूज से हुए तलाक को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने याद किया कि कैसे लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि हॉलीवुड के इतने बड़े स्टार्स से शादी करने की वजह से उनका खुद का करियर खत्म हो सकता है।
कीथ अर्बन से अलग होने का मुश्किल दौर
वोग को दिए एक नए इंटरव्यू में 59 साल की एक्ट्रेस ने मीडिया की कड़ी नजर के बीच दो बार तलाक से गुजरने का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि कीथ अर्बन से अलग होना उनके लिए बहुत कठिन समय था, जिसने उन्हें अनिश्चित भविष्य से रूबरू कराया। किडमैन ने कहा कि उस दौरान वह काफी डरी हुई और कमजोर महसूस कर रही थीं, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें: Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड
शादी टूटने पर छलका दर्द
निकोल किडमैन ने साल 2006 में कीथ अर्बन से शादी की थी। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने सितंबर 2025 में आपसी मतभेदों के चलते तलाक की अर्जी दी थी और जनवरी तक कोर्ट के बाहर ही उनके अलग होने का समझौता हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर कुछ और योजनाएं बनाई थीं, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। उन्होंने माना कि भविष्य अभी उनके लिए पूरी तरह अनजान है और इंसान को हालात के हिसाब से ढलना ही पड़ता है। इसे भी पढ़ें: भारतीय फैंस की याद आती है… Atif Aslam ने किया खुलासा, भारत में लगे बैन पर भी की बात
टॉम क्रूज संग शादी के बारे में बात की
जब किडमैन से पूछा गया कि क्या पहले तलाक से उन्हें दूसरे तलाक के समय मदद मिली, तो उन्होंने कहा कि हर बार यह अनुभव बिल्कुल नया होता है। किडमैन ने 1990 में 23 साल की उम्र में टॉम क्रूज से शादी की थी, जब क्रूज 28 साल के थे। दोनों का साल 2001 में तलाक हो गया था।
एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वह टॉम के प्यार में इतनी गहराई से डूबी थीं कि उन्हें अपने करियर की कोई फिक्र नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोग उनसे बोलते थे कि इस शादी का असर उनके करियर पर पड़ेगा, लेकिन उन्होंने हमेशा यही कहा कि वह प्यार में हैं और अपने प्यार के लिए करियर छोड़ने को भी तैयार थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.