अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, यह बेहद जरूरी खबर आपके लिए है। क्योंकि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 7 अगस्त को है।
NICL Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
1.नेशनल इंश्योरेंस कंपनी (NICL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
2. सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और आवेदन फॉर्म भरें।
3. पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
4. निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर अपलोड करें।
5. बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
6. निर्धारित प्रारूप में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
7. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को ध्यान से जांच लें।
8. पात्रता के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
9. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
10. ध्यान रखें कि फाइनल सबमिट के बाद आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
किस राज्य में कितनी भर्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 असिस्टेंट पद भरे जाएंगे। भर्ती राज्यवार आधार पर की जाएगी और उम्मीदवार केवल एक ही राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। सबसे अधिक रिक्तियां महाराष्ट्र (57), तमिलनाडु (49), पश्चिम बंगाल (46), राजस्थान (36), केरल (35), गुजरात (34), उत्तर प्रदेश (24), दिल्ली (20) और बिहार (12) में निकाली गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अवधि: 18 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक
फेज-1 (प्रारंभिक) ऑनलाइन परीक्षा: 27 अगस्त 2026
फेज-2 (मुख्य) ऑनलाइन परीक्षा: 30 अक्टूबर 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए।
अंतिम चयन से पहले उम्मीदवार के क्षेत्रीय भाषा ज्ञान की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
SC, ST, OBC, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और अन्य आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
क्षेत्रीय भाषा परीक्षा
रीजनल लैंग्वेज टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी।
मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
दोनों ऑनलाइन परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, जबकि बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
एप्लिकेशन फीस
एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.