NICL Assistant Admit Card 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना कॉल लेटर nationalinsurance.nic.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
27 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा
एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन (CBT) मोड में किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर परीक्षा के दिन 27 अगस्त 2026 तक ही पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी समस्याओं या सर्वर डाउन से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स
कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपने ये क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे:
रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर
पासवर्ड या जन्म तिथि (DD-MM-YYYY फॉर्मेट में)
NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
2. होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए ‘Recruitment’ या ‘Careers’ सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद ‘Recruitment of Assistants 2026 – Download Online Exam Call Letter’ लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपनी भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) चुनें।
5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करके सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करके इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ-साथ एक वैलिड ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) और उसकी एक फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा, अपने पास हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों, जैसे रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र के नियमों को ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की असुविधा न हो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.