एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं. साथ ही वो एक-दूसरे के काम को भी प्रमोट करते हैं. अब इन दिनों प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही में निक और प्रियंका को द ब्लफ के प्रीमियर में देखा गया था. निक जोनस प्रियंका की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. निक ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के बाद फैंस निक को ‘ग्रीन फ्लैग’ बोल रहे हैं.
निक का वीडियो वायरल
वीडियो में निकल जोनस प्रियंका के द ब्लफ के कैरेक्टर से इंस्पायर एक कॉकटेल बनाते हैं. इस वीडियो में उन्हें मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहने देखा जाता है. उनका ये ब्रेसलेट वायरल हो गया है. फैंस को निक का ये ब्रेसलेट पहनना पसंद आ रहा है. फैंस उन्हें बेस्ट जीजू बोल रहे हैं. निक का ये वीडियो वायरल है.
वीडियो में निक जोनस बोल रहे हैं- अमेजन प्राइम पर प्रियंका की फिल्म द ब्लफ का प्रीमियर है. ये जबरदस्त है. मैंने इसे दो बार देखा है. प्रियंका कैरेक्टर का नाम ब्लडी मैरी है, इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा. इसके बाद निक ने एक ड्रिंक बनाई. उन्होंने पहले इसे खुद टेस्ट किया. इसके बाद उन्होंने प्रियंका को भी टेस्ट करवाया. प्रियंका को ये बहुत अच्छी लगी.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर 2018 को शादी की थी. उनकी शादी राजस्थान में हुई थी. उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी. ये शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. फैमिलीवाले ही इस शादी का हिस्सा थे. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. कपल अब एक बेटी के पेरेंट्स हैं. उन्होंने सेरोगेसी के जरिए बेटी का वेलकम किया था. उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.