न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्न को 2026-27 सीजन के लिए फिर से कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। चारों खिलाड़ी भारत के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में होने वाली घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूजीलैंड बोर्ड उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की योजनाओं में भी शामिल रखेगा। पिछले सीजन कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहे केन विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका नाम इस सूची में नहीं है। वहीं जेम्स नीशम ने ऑकलैंड के साथ घरेलू कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। डेवोन कॉन्वे और ब्लेयर टिकनर जून में घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में लौट चुके हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
ICC बोर्ड चुनाव में बड़ा उलटफेर, डिप्टी चेयर इमरान ख्वाजा चुनाव हारे ICC बोर्ड चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सिंगापुर के इमरान ख्वाजा एसोसिएट मेंबर्स डायरेक्टर का चुनाव हार गए। ख्वाजा मौजूदा समय में ICC के डिप्टी चेयर भी हैं। उनकी जगह फ्रांस के गुरुमूर्ति पलानी, यूएई के मुबाशिर उस्मानी और नामीबिया के रुडी वान वूरेन एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर चुने गए। यह चुनाव बुधवार को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की वार्षिक बैठक के दौरान हुआ। ख्वाजा को 23 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। गुरुमूर्ति पलानी ने सबसे ज्यादा 35 वोट हासिल किए, जबकि मुबाशिर उस्मानी और रुडी वान वूरेन को 26-26 वोट मिले। मलेशिया के महिंदा वल्लीपुरम को 19 वोट मिले। ICC के 45 एसोसिएट सदस्य देशों को मतदान का अधिकार था, लेकिन USA क्रिकेट और क्रिकेट कनाडा के निलंबित होने के कारण इस बार केवल 43 देशों ने वोट डाले। प्रत्येक सदस्य के पास तीन वोट थे, यानी कुल 129 वोट पड़े। वेस्टइंडीज ने 19 साल के स्पिनर को टीम में चुना, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड घोषित वेस्टइंडीज ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 19 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर विटेल लॉज को पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है। इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकी थीं। लॉज पिछले कुछ समय से सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बदलाव को आसान बनाने के लिए स्पिन बॉलिंग कोच निकिता मिलर को भी टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है। वे गयाना में टीम के साथ रहकर लॉज के साथ काम करेंगे। पहले तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.