लीक हुई जानकारी से इन मोटरसाइकिलों के बारे में काफी डिटेल सामने आ चुकी है। इससे समझ आया कि बजाज ने दोनों के डिजाइन में काफी बदलाव किए हैं। वहीं, कम से कम 150 में अपडेटेड ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। अभी पावर के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन बेहतर कूलिंग का मतलब है कि परफॉर्मेंस में सुधार होगा।
पहले लीक हुई जानकारी से इन दोनों मोटरसाइकिलों के बारे में काफी डिटेल सामने आ चुकी है। इससे समझ आया कि बजाज ने दोनों के डिजाइन में काफी बदलाव किए हैं। वहीं, कम से कम 150 में अपडेटेड ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। अभी पावर के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन बेहतर कूलिंग का मतलब है कि परफॉर्मेंस में सुधार होगा। जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा पल्सर 125 में 124.4cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.8hp की पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, मौजूदा पल्सर 150 में 149.5cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 14hp की पावर और 13.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
हालांकि, इनका चेसिस बिल्कुल नया होगा, जिसमें मौजूदा पल्सर में इस्तेमाल होने वाले ट्विन-क्रैडल फ्रेम की जगह सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। सस्पेंशन के तौर पर सामने की तरफ पारंपरिक RSU (राइट-साइड-अप) टेलीस्कोपिक फोर्क होने की उम्मीद है, लेकिन पीछे के ट्विन-शॉक की जगह मोनोशॉक यूनिट लगाई जाएगी। ब्रेकिंग का काम फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक दिए जाएंगे, जिससे यह साफ हो जाता है कि कम से कम बेस वैरिएंट में सिर्फ सिंगल-चैनल ABS मिलेगा।
लुक्स और फीचर्स के मामले में क्लासिक पल्सर के फैंस के लिए काफी कुछ नया होगा। पल्सर का जाना-पहचाना लुक बरकरार रखा गया है, लेकिन बजाज ने हेडलाइट काउल, साइड पैनल और नए पूरी तरह से डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डिजाइन को और मॉडर्न बनाया है। हालांकि, पूरी संभावना है कि हायर वैरिएंट में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है, जैसा कि अपडेटेड पल्सर N160 के टॉप वैरिएंट में है। एक और छोटा बदलाव यह है कि मौजूदा पल्सर में हील-टो गियर शिफ्टर की जगह सिर्फ टो शिफ्टर दिया जाएगा।
डीलरशिप पर देखी गई दोनों पल्सर मोटरसाइकिल में सिंगल-पीस सीट थी, लेकिन हो सकता है कि 150 के हायर वैरिएंट में या शायद दोनों में ही स्प्लिट-सीट वाला वर्जन भी मिले। बजाज ने पहले भी कई बार क्लासिक पल्सर को पूरी तरह से अपडेट या बदलने की कोशिश की है, लेकिन उनकी डिमांड की वजह से उन्हें बनाए रखना पड़ा। साथ ही, नए मॉडल भी लॉन्च किए। अब देखना यह है कि क्या ये दोनों मॉडल आखिरकार यह काम कर पाएंगे। 24 अगस्त के आसपास इसके बारे में और जानकारी मिल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.