OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 और प्राइम वीडियो के शो अलायंस में में तगड़ी टक्कर देखी गई है। जानिए इन दोनों में से कौनसा शो आगे चल रहा है, ये हैं 5 कारण जो ये साबित करते हैं कि ऑडियंस को क्या पसंद आ रहा है।
लॉकअप 2
- होस्ट- लॉकअप 2 की बात करें तो शो में फराह खान और रितेश देशमुख बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। दोनों पहले भी कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। ऐसे में लॉकअप 2 में उनकी छाप अलग नजर आ रही है। फराह खान ने जिस तरह कंटेस्टेंट को उनकी गलतियां बताई थी उसके बाद तो वो शो देखने वालों की फेवरेट बन गई थीं।
- कंटेस्टेंट– लॉकअप 2 में एकता कपूर टीवी जगह के बेस्ट और पॉपुलर एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर को मौका दिया है। शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। खबरों में बनी रहने वालीं शिल्पा शिंदे भी शो का हिस्सा हैं। इसके अलावा आकांक्षा चमोला की वजह से गौरव खन्ना भी शो में नजर आ चुके हैं। शो में अपूर्वा मखीजा जो शो में तड़का लगाने के लिए बुलाया था।
- सोशल मीडिया बज– लॉकअप 2 शुरुआत से लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ। कभी कंटेस्टेंट की लड़ाई खबरों में बनी रही तो कभी टास्क के दौरान इनका रिश्ता। कई मीम्स भी वायरल हुईं। कंटेस्टेंट की बदलती दोस्ती भी व्यूवर्स ने देखी।
- फॉर्मेट और सीक्रेट– शो का फॉर्मेट हमेशा से जेल में बंद इन कैदियों पर रहा है, जो खाने के लिए टास्क करते हैं। लेकिन इस शो की सबसे बड़ी खासियत कंटेस्टेंट के सीक्रेट रहे हैं। शो की शुरुआत में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना के साथ तलाक की खबर देकर बम फोड़ दिया था। बाद में उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर काफी कुछ कहा। शिवांगी ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बात की।
- गेस्ट– लॉकअप 2 में हिना खान समेत कई नामी गेस्ट आ चुके हैं। बाहर की जिंदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए जो खबरों में छाया रहा।
अलायंस
- होस्ट अलायंस की बात करें तो शो के होस्ट कुनाल खेमू वैसी छाप छोड़ते नहीं दिख रहे हैं। उनका दबदबा अन्य होस्ट की तुलना में कम है।
2. कंटेस्टेंट– शो में सिर्फ पॉपुलर चेहरों को लेने की कोशिश की गई है। सोहेल खान और सीमा सजदेह को भी इसी शो में लाया गया था जिससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ। गौहर खान के एक्स बॉयफ्रेंड और पति जैद दरबार के बीच भी कनेक्शन दिखाने की कोशिश की गई।
3. फॉर्मेट– शो का फॉर्मेट उतना सफल नहीं नजर आ रहा है। हालांकि, एक ग्रैंड सेट बनाया गया है। एकाध मजेदार टास्क भी हुए हैं। लेकिन असरदार नहीं।
4. सोशल मीडिया बज– लॉकअप 2 की तुलना में अलायंस का सोशल मीडिया बज उतना नहीं बना हुआ है। हां, हाल में सलमान खान की एंट्री ने एक एपिसोड को खास जरूर बना दिया है। एक्टर की एंट्री की वजह से सोशल मीडिया शो से जुड़े कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं और व्यूज पर भी फर्क पड़ा है।
5. वाइल्डकार्ड एंट्री– शो की व्यूवरशिप बढ़ाने के लिए मेकर्स सीमा सजदेह, कशिश कपूर, अली गोनी जैसे कंटेस्टेंट को लेकर आए थे। गेस्ट के रूप में सलमान खान के अलावा ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को सपोर्ट करने पहुंची थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.