ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अगले हफ्ते कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी सबसे उपयुक्त है? चलिए जानते हैं।
मेगन (M3GAN)
मशीनों का इंसानी जिंदगी में दखल बहुत तेजी से बढ़ा है। लेकिन ये चीजें आगे किस हद तक जाने वाली हैं? इसी का एक छोटा सा उदाहरण पेश करती है नेटफ्लिक्स पर 24 अगस्त को रिलीज होने जा रही ‘मेगन’ नाम की फिल्म। कहानी एक रोबोट इंजीनियर की है जो घर और परिवार की देखभाल करने के लिए एक ह्यूमनॉएड रोबोट तैयार करता है। वह अपनी अनाथ भतीजी की देखभाल के लिए इसे घर में रखता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे ‘मेगन’ अपनी जिम्मेदारियों को घातक ढंग से सीरियसली लेने लगती है।
ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज
अगर दोस्ती और इसके इर्द-गिर्द होने वाली चीजों से जुड़ा कुछ देखना चाहते हैं तो ‘ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज’ आपके लिए एक अच्छी चॉइज हो सकती है। कहानी दो रूममेट्स की है जो एक बेचलर्स रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस दौरान कुछ अनकहे अहसास और इमोशन्स सामने आने लगते हैं। लेकिन इसकी वजह से फिर धीरे-धीरे पूरा ग्रुप बिखरने लगता है। एक नॉवल पर आधारित यह प्रोजेक्ट आपके लिए एक बढ़िया ड्रामा डोज हो सकता है। रिलीज डेट 28 अगस्त रहेगी।
द व्हिस्पर मैन
एलेक्स नॉर्थ नाम की बेस्टसेलिंग नॉवल पर आधारित ‘द व्हिस्पर मैन’ नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त को रिलीज होगी। कहानी की बात करें तो जब एक 8 साल का बच्चा किडनैप हो जाता है, तो एक विधवा क्राइम राइटर इस मामले में अलग हो चुके उसके पिता और रिटायर्ड पुलिस डिटेक्टिव की मदद लेती है। लेकिन धीरे-धीरे राज गहराने लगते हैं और बच्चे की किडनैपिंग का मामला ‘द व्हिस्पर किलर’ नाम के एक सीरियल किलर से जुड़ जाता है।
लिएन
शो का दूसरा सीजन 27 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। पहले सीजन में लीन की 33 साल पुरानी शादी उस वक्त अचानक टूट जाती है जब उसका पति उसे छोड़कर किसी दूसरी औरत के पास चला जाता है। इसके बाद वह अपने परिवार की मदद से नए सिरे से जिंदगी जीना सीखती है। अब सीजन 2 में लीन 60 साल की उम्र में कदम रख रही है। इस बार वह तलाक के बाद डेटिंग की दुनिया में हाथ आजमाएगी और अपने बूढ़े माता-पिता को संभालेगी।
स्टैम्पडाउन
नेटफ्लिक्स जोक फेस्टिवल के दौरन शूट किए गए स्टैम्पडाउन की रिलीज डेट 25 अगस्त रहेगी। अगर कुछ हल्का फुल्का और एंटरटेनिंग देखना चाहते हैं तो यह शो आपके लिए ठीक हो सकता है। लेकिन अगर हिंदी में ही कुछ एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसके अलावा भी कई तगड़े शोज नेटफ्लिक्स पर पहले से मौजूद हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.