(शिरिष बी प्रधान)
काठमांडू, 17 अगस्त नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अगले हफ्ते संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में उपस्थित होकर सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। यह घोषणा प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष प्रसाद आर्यल ने सोमवार को दी। आर्यल ने कहा, ‘‘मैं सदन को सूचित करता हूं कि प्रतिनिधि सभा के नियम 2026 के अध्याय 9 के तहत प्रधानमंत्री के साथ सीधे सवाल-जवाब का सत्र 26 अगस्त की बैठक के लिए तय किया गया है।’’
उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन की हर पार्टी के कम से कम एक सांसद को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने सदस्यों से अपने सवाल छोटे रखने का भी आग्रह किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष प्रधानमंत्री शाह से 31 मई को सदन की बैठक में दिए गए उन बयानों पर स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.