- कॉपी लिंक
हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप में रविवार को हिमस्खलन आया था
नेपाल के मनांग जिले में 7,126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल पर रविवार को हिमस्खलन हो गया। हादसे के समय गाइड और उनके साथ काम करने वाले लोग एक टेंट में सो रहे थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से टेंट बर्फ के नीचे दब गया।
हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग लापता हैं। हादसे के बाद रविवार को ही बचाव दल के कुछ सदस्य मौके पर पहुंच गए थे और दो शव बरामद कर लिए थे।
हालांकि खराब मौसम और उड़ान में दिक्कत के कारण पूरी टीम बेस कैंप तक नहीं पहुंच सकी। सोमवार सुबह हेलिकॉप्टर से बाकी बचावकर्मियों को बेस कैंप पहुंचाया गया।
हिमलुंग हिमाल पर रेस्क्यू की 5 तस्वीरें

हिमस्खलन वाली जगह पर लापता लोगों की तलाश कर रहा बचाव दल।

हिमलुंग हिमाल की चोटी के नार-फू इलाके में हुआ है हिमस्खलन।

खराब मौसम के बीच बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

रविवार को बचाव दल ने दो शव बरामद किए थे।

बचाव दल ने बर्फ में दबे टेंट बाहर निकाले हैं।
चढ़ाई की तैयारी में जुटे थे गाइड और वर्कर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 से ज्यादा नेपाली गाइड और ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले कर्मचारी करीब दो हफ्ते पहले हिमलुंग पहुंचे थे।
वे आने वाले पर्वतारोहण सीजन की तैयारी कर रहे थे। उनका काम चढ़ाई का रास्ता तैयार करना, रस्सियां लगाना और बेस कैंप तैयार करना था।
खराब मौसम के कारण कई जगह भूस्खलन और बाढ़ भी आई
रविवार को नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही थी। इसी दौरान हिमलुंग में हिमस्खलन हुआ है। खराब मौसम के कारण कई जगह भूस्खलन और बाढ़ भी आई है।
नेपाल में अगस्त में ही भीषण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में 1,450 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 6,000 लोग लापता बताए गए थे।
————————-
ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल में फिर से बाढ़-लैंडस्लाइड, 21 की मौत: घर-पुल बहे, हाईवे बंद

नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
