नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि आपदा के बाद अब भी करीब 4,250 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल लगातार शव बरामद कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। बचावकर्मी आपदा के छठे दिन लापता लोगों की तलाश और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Nepal Flood Death Toll | नेपाल में कुदरत का महाविनाश! ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में 903 की मौत, 4,200 लापता, टनल में फंसे सैकड़ों लोग
प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह आपदा नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने या हिमस्खलन के कारण आई, जिसने 26 अगस्त को उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, अब तक चितवन से 272, नवलपरासी पूर्व से 207, नवलपरासी पश्चिम से 151 और गोरखा जिले से 62 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह नुवाकोट से 95, धादिंग से 55, तनहूं से 37 और रसुवा से 24 शव बरामद किए गए हैं। प्राधिकरण ने बताया कि अब भी 4,247 लोग लापता हैं।
इसे भी पढ़ें: नेपाल: चितवन में बाढ़ के 100 अज्ञात शवों को अस्थायी कब्रों में दफनाया, अंतिम संस्कार पर उठा विवाद
इनमें 85 सुरक्षाकर्मी और 320 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.