NEET UG Rank List : पुडुचेरी में स्टेट कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग कराने वाले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय ने नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट 2026 – 2027 को अपडेट किया है।
लिस्ट में जोड़े गए नाम
कोना साई दीक्षिता (रोल नंबर: 1224104239, श्रेणी: जनरल , अंक: 420)।
रयाली निखिता साई तुलसी लक्ष्मी श्री (रोल नंबर: 1220107115, श्रेणी: जनरल EWS, अंक: 487)।
एक ने जाति गलत होने का किया दावा
छात्र SASI H (रोल नंबर: 3701102412, अंक: 185) के संबंध में स्पष्ट किया गया है कि NTA डेटाबेस के अनुसार उसकी श्रेणी ST है, लेकिन छात्र का दावा है कि वह BT श्रेणी से है।
मेरिट लिस्ट में क्या है
अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में चेक कर सकते हैं कि राज्य से जितने भी मेडिकल अभ्यर्थियों ने नीट यूजी का एग्जाम दिया, वे उस लिस्ट में कहां ठहरते हैं। मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक क्या है। स्टेट नीट यूजी मेरिट लिस्ट में 720 में 670 अंक पाने वाले कृष्णनाथ अभिनव एम टॉप पर हैं। यानी स्टेट मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक 1 है। ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी से आने वाले कृष्णनाथ अभिनव एम की ऑल इंडिया रैंक 533 है और उनका पर्सेंटाइल 99.9721 रहा। लिस्ट में प्रत्येक छात्र का रोल नंबर, नाम, श्रेणी, प्राप्त किए गए कुल अंक और उनकी अखिल भारतीय रैंक बताई गई है।
दूसरे स्थान पर 646 अंक वाला
लिस्ट में दूसरे स्थान पर प्रवीन ए हैं जिनके 646 अंक रहे। ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के इस उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक 1721 है। तीसरे स्थान पर 646 अंक के साथ रामानीश्वर ए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 1756 है। चौथे पर इनबाश्री ए डी हैं जिनके 633 मार्क्स और AIR 3037 रहे। पांचवें स्थान पर 631 अंक के साथ वी प्रणव (AIR 3397) हैं।
10 उम्मीदवारों के माइनस में मार्क्स
लिस्ट में 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके माइनस में अंक है। उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि काफी गलत उत्तर करने की वजह से उनका स्कोर माइनस में चला गया। इनके माइनस 1 से लेकर माइनस 23 तक अंक हैं। 13 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके मार्क्स 1 से लेकर 13 तक ही हैं।
एनटीए से मिले डेटा के आधार पर लिस्ट हुई तैयारी
काउंसलिंग प्राधिकरण ने बताया है कि उसने यह लिस्ट नीट यूजी कराने वाले एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटाबेस के आधार पर तैयार की है।
काउंसलिंग वेबसाइट www.centacpuducherry.in पर संचालित की जाएगी। MBBS, BDS, BAMS और B.V.Sc. & A.H. पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार को केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। एक से अधिक फॉर्म भरने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
काउंसलिंग के 4 राउंड होंगे – तीन सामान्य राउंड और एक स्ट्रे राउंड । अभ्यर्थियों को हर राउंड में भाग लेने के लिए ताज़ा कोर्स/कॉलेज प्राथमिकताएं भरनी होंगी। पिछले राउंड में भरी गई प्राथमिकताएं अमान्य हो जाएंगी।
NEET UG 2026 qualifying cut off marks : यूजी मेडिकल / डेंटल कोर्स, 2026-27 में एडमिशन को लेकर पात्रता के लिए कट ऑफ मार्क्स
कैटेगरी , कट ऑफ पर्सेंटाइल , कट ऑफ स्कोर
अनारक्षित और EWS – 50TH पर्सेंटाइल , 715-213
ओबीसी – 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल , 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.