NEET UG Rank List 2026 : पुडुचेरी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय ने नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। पुडुचेरी से नीट यूजी का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी centacpuducherry.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
दूसरे स्थान पर 646 अंक वाला
लिस्ट में दूसरे स्थान पर प्रवीन ए हैं जिनके 646 अंक रहे। ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के इस उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक 1721 है। तीसरे स्थान पर 646 अंक के साथ रामानीश्वर ए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 1756 है। चौथे पर इनबाश्री ए डी हैं जिनके 633 मार्क्स और AIR 3037 रहे। पांचवें स्थान पर 631 अंक के साथ वी प्रणव (AIR 3397) हैं।
10 उम्मीदवारों के माइनस में मार्क्स
लिस्ट में 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके माइनस में अंक है। उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि काफी गलत उत्तर करने की वजह से उनका स्कोर माइनस में चला गया। इनके माइनस 1 से लेकर माइनस 23 तक अंक हैं। 13 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके मार्क्स 1 से लेकर 13 तक ही हैं।
लिस्ट पर कब तक दर्ज कराएं आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी को सूची में कोई आपत्ति है, तो वे 05 अगस्त 2026 को शाम 5:45 बजे तक स्वास्थ्य निदेशक/CENTAC को सूचित कर सकते हैं।
एनटीए से मिले डेटा के आधार पर लिस्ट हुई तैयारी
काउंसलिंग प्राधिकरण ने बताया है कि उसने यह लिस्ट नीट यूजी कराने वाले एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटाबेस के आधार पर तैयार की है।
पुडुचेरी से 5402 ने भरा था फॉर्म
मेरिट सूची में कुल 5,402 अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर दर्ज हैं। परीक्षा में कुल 681 अभ्यर्थी अनुपस्थित दर्ज हैं।
पुडुचेरी काउंसलिंग के नियम
काउंसलिंग वेबसाइट www.centacpuducherry.in पर संचालित की जाएगी। MBBS, BDS, BAMS और B.V.Sc. & A.H. पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार को केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। एक से अधिक फॉर्म भरने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
काउंसलिंग के 4 राउंड होंगे – तीन सामान्य राउंड और एक स्ट्रे राउंड । अभ्यर्थियों को हर राउंड में भाग लेने के लिए ताज़ा कोर्स/कॉलेज प्राथमिकताएं भरनी होंगी। पिछले राउंड में भरी गई प्राथमिकताएं अमान्य हो जाएंगी।
NEET UG 2026 qualifying cut off marks : यूजी मेडिकल / डेंटल कोर्स, 2026-27 में एडमिशन को लेकर पात्रता के लिए कट ऑफ मार्क्स
कैटेगरी , कट ऑफ पर्सेंटाइल , कट ऑफ स्कोर
अनारक्षित और EWS – 50TH पर्सेंटाइल , 715-213
ओबीसी – 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल , 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
देश में एमबीबीएस की कुल 136939 सीटें
इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा करीब 11.21 लाख विद्यार्थियों ने पास की है। इनके लिए देश में एमबीबीएस की महज 136939 सीटें हैं। यानी एक सीट के करीब 8 दावेदार हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बदलाव
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इसमें कई बड़े सुधार किए हैं।
– सिर्फ एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग – अब मेडिकल कॉलेज में बार-बार जाकर रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। सीट अपग्रेड के लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं – अगर बेहतर सीट के लिए ‘फ्लोट’ विकल्प चुनते हैं, तो आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
– दस्तावेजों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन – फ्लोट विकल्प चुनने वाले छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन करा सकेंगे। एक बार ही ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जमा होंगे – बार-बार मूल दस्तावेज जमा करने की जरूरत खत्म।
– तीसरे राउंड तक सीट अपग्रेड का मौका – Round-3 तक बेहतर सीट मिलने पर अपग्रेड की सुविधा जारी रहेगी। राउंड 3 के बाद ही अंतिम फिजिकल रिपोर्टिंग – अंतिम आवंटित सीट मिलने के बाद ही कॉलेज जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
– ऑनलाइन सीट छोड़ने (Resignation) की सुविधा – अब MCC पोर्टल के जरिए सीट ऑनलाइन छोड़ी जा सकेगी, कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.