NEET UG Rank List : एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर ने एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए राजस्थान नीट यूजी 2026 स्टेट काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। पूरी सूची में कुल 13,880 उम्मीदवारों को स्थान मिला है।
कितनी मार्क्स रेंज में कितने विद्यार्थी
– 600+ अंक: राज्य मेरिट रैंक 1321 । इसका अर्थ यह है कि राज्य में 1,320 से अधिक छात्रों ने 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
– 550+ अंक: राज्य मेरिट रैंक में 4601 के 550+ अंक हैं।
– 500+ अंक: राज्य मेरिट रैंक में 4601 के 500+ अंक हैं।
– 400+ अंक: राज्य मेरिट रैंक 9638 के 400+ अंक हैं।
ऑरक्षित वर्गों में टॉपर
एसटी में कौन टॉपर: इस श्रेणी में भावना मीणा (राज्य मेरिट रैंक 8001) ने 463 अंक (ऑल इंडिया रैंक 144842) प्राप्त किए हैं
एससी में कौन टॉपर: इस श्रेणी में उच्च प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों में सलोनी महावार (राज्य मेरिट रैंक 5041) हैं, जिन्होंने 542 अंक (ऑल इंडिया रैंक: 43731) प्राप्त किए हैं
एमबीसी (MBC NCL): इस श्रेणी के शीर्ष उम्मीदवारों में लोकेश (राज्य मेरिट रैंक 401) शामिल हैं, जिन्होंने 621 अंक (ऑल इंडिया रैंक 4887) प्राप्त किए हैं।
राजस्थान की काउंसलिंग में 51 मेडिकल कॉलेज में 7433 एमबीबीएस और 17 डेंटल कॉलेज में 1536 बीडीएस सीट्स हैं।
राज्य में कम फीस वाली कितनी सीटें
राज्य में कम फीस वाली सीट्स की बात करें, तो राज्य में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3735 सीट्स हैं, जबकि 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 3700 सीट्स हैं। हालांकि, सरकारी कॉलेजों की 3735 में से महज 2274 ही सरकारी यानी काफी कम फीस वाली सीट्स हैं, जबकि सरकारी कॉलेज में 991 मैनेजमेंट और 468 एनआरआई कोटे से सीट्स हैं।
बीडीएस की कम फीस वाली कितनी सीटें
वही, बीडीएस की बात की जाए, तो महज 86 सीटें सरकारी यानी कम फीस वाली हैं। ऑल इंडिया 15 फीसदी (सेंट्रल) कोटा काउंसलिंग में भी करीब 1000 सीट्स एमबीबीएस और डेंटल की सरकारी फीस वाली शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि दो सरकारी डेंटल कॉलेज हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेज एमबीबीएस के 18 और डेंटल के 15 सीटें हैं।
राजस्थान नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग अहम तिथियां
– ऑनलाइन चॉइस फिलिंग: 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे ऑटो-लॉक)
– प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 22 अगस्त 2026
– ट्यूशन फीस जमा करना: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (दोपहर 03:30 बजे तक)
– अलॉटेड कॉलेज डेस्क (SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) पर रिपोर्टिंग: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक, स्लॉट के आधार पर)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.