NEET UG Merit List 2026 : पुडुचेरी में कई नीट यूजी अभ्यर्थियों के बेहद खराब प्रदर्शन ने चौंका दिया है। उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि काफी गलत उत्तर करने की वजह से उनका स्कोर माइनस में चला गया। इनके माइनस 1 से लेकर माइनस 23 तक अंक हैं।
टॉपर के 670 अंक
अभ्यर्थी इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं कि राज्य से जितने भी मेडिकल अभ्यर्थियों ने नीट यूजी का एग्जाम दिया, वे उस लिस्ट में कहां ठहरते हैं। मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक क्या है। स्टेट नीट यूजी मेरिट लिस्ट में 720 में 670 अंक पाने वाले कृष्णनाथ अभिनव एम टॉप पर हैं। यानी स्टेट मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक 1 है। ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी से आने वाले कृष्णनाथ अभिनव एम की ऑल इंडिया रैंक 533 है और उनका पर्सेंटाइल 99.9721 रहा। लिस्ट में प्रत्येक छात्र का रोल नंबर, नाम, श्रेणी, प्राप्त किए गए कुल अंक और उनकी अखिल भारतीय रैंक बताई गई है।
दूसरे स्थान पर 646 अंक वाला
लिस्ट में दूसरे स्थान पर प्रवीन ए हैं जिनके 646 अंक रहे। ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के इस उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक 1721 है। तीसरे स्थान पर 646 अंक के साथ रामानीश्वर ए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 1756 है। चौथे पर इनबाश्री ए डी हैं जिनके 633 मार्क्स और AIR 3037 रहे। पांचवें स्थान पर 631 अंक के साथ वी प्रणव (AIR 3397) हैं।
लिस्ट पर कब तक दर्ज कराएं आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी को सूची में कोई आपत्ति है, तो वे 05 अगस्त 2026 को शाम 5:45 बजे तक स्वास्थ्य निदेशक/CENTAC को सूचित कर सकते हैं।
एनटीए से मिले डेटा के आधार पर लिस्ट हुई तैयारी
काउंसलिंग प्राधिकरण ने बताया है कि उसने यह लिस्ट नीट यूजी कराने वाले एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटाबेस के आधार पर तैयार की है।
पुडुचेरी से 5402 ने भरा था फॉर्म
मेरिट सूची में कुल 5,402 अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर दर्ज हैं। परीक्षा में कुल 681 अभ्यर्थी अनुपस्थित दर्ज हैं।
पुडुचेरी काउंसलिंग के नियम
काउंसलिंग वेबसाइट www.centacpuducherry.in पर संचालित की जाएगी। MBBS, BDS, BAMS और B.V.Sc. & A.H. पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार को केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। एक से अधिक फॉर्म भरने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
काउंसलिंग के 4 राउंड होंगे – तीन सामान्य राउंड और एक स्ट्रे राउंड । अभ्यर्थियों को हर राउंड में भाग लेने के लिए ताज़ा कोर्स/कॉलेज प्राथमिकताएं भरनी होंगी। पिछले राउंड में भरी गई प्राथमिकताएं अमान्य हो जाएंगी।
NEET UG 2026 qualifying cut off marks : यूजी मेडिकल / डेंटल कोर्स, 2026-27 में एडमिशन को लेकर पात्रता के लिए कट ऑफ मार्क्स
कैटेगरी , कट ऑफ पर्सेंटाइल , कट ऑफ स्कोर
अनारक्षित और EWS – 50TH पर्सेंटाइल , 715-213
ओबीसी – 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल , 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
देश में एमबीबीएस की कुल 136939 सीटें
इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा करीब 11.21 लाख विद्यार्थियों ने पास की है। इनके लिए देश में एमबीबीएस की महज 136939 सीटें हैं। यानी एक सीट के करीब 8 दावेदार हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.