MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द mcc.nic.in पर जारी होगा। 15% AIQ और केंद्रीय संस्थानों में दाखिले के लिए उम्मीदवार 10वीं-12वीं की मार्कशीट और नीट स्कोरकार्ड समेत जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें।
किन-किन सीटों पर एमसीसी कराता है काउंसलिंग?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय काउंसलिंग आयोजित करती है। इसके तहत निम्नलिखित सीटों का आवंटन किया जाता है:
15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें: देश के सभी राज्यों के सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटें। सभी एम्स (AIIMS), जिपमर (JIPMER), डिम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (जैसे BHU, AMU, DU), और ESIC/AFMS संस्थान।
बची हुई 85% राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी अलग से अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया और शेड्यूल जारी करती हैं।
कई स्टूडेंट्स सिर्फ एक ही लेवल की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते है, जिससे उनके सीटे मिलने के अवसर कम हो जाते हैं, इसलिए नेशनल और स्टेट दोनों काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
नीट यूजी काउंसलिंग और एडमिशन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट-
1. नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड और रिजल्ट स्कोरकार्ड
2. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
3. जन्म प्रमाण पत्र
4. कैटेगरी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS/PwD, अगर लागू हो तो)
5. निवास प्रमाणपत्र (राज्य कोटा के लिए)
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
8. माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)
काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया कैसे काम करती है?
एमसीसी द्वारा काउंसलिंग का आयोजन मुख्य रूप से चार चरणों में किया जाता है: राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। प्रक्रिया में सबसे पहले छात्रों को mcc.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद वे अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करते हैं और अपनी पसंद को लॉक करते हैं। सीट आवंटित होने के बाद, आवंटित कॉलेज में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट की जांच करानी होती है और प्रवेश शुल्क जमा कर सीट पक्की करनी होती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर से बचने के लिए केवल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।
हमारे देश में कितनी मेडिकल सीटें हैं?
हमारे देश में 823 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1,36,939 सीटें उपलब्ध हैं। देश में मेडिकल एजुकेशन, मेडिकल प्रोफेशनल्स, संस्थान व रिसर्च की निगरानी करने वाली संस्थान एनएमसी के मुताबिक देश में सर्वाधिक 15,395 एमबीबीएस सीटें कर्नाटक और उसके बाद 14000 यूपी में हैं। तमिलनाडु में 13,999 और महाराष्ट्र में 13,099 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके बाद तेलंगाना में 10,250, राजस्थान में 8080, गुजरात में 7750, आंध्र प्रदेश में 7465, पश्चिम बंगाल में 7200, मध्य प्रदेश में 6020 और केरल में 5704 एमबीबीएस सीटें हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.