संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की 50 सीटों पर दाखिले की शुरुआत की गई है। निर्धारित इन सीटों पर नीट काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिल रहा है।
15 फीसदी AIQ में MBBS की क्लोजिंग रैंक
NEET UG काउंसलिंग 2026 के तहत MBBS की 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए भी अलग-अलग कैटेगरी में क्लोजिंग रैंक सामने आई है। सामान्य वर्ग में क्लोजिंग रैंक 22342, EWS में 27179, OBC में 23075, SC में 104921 और ST वर्ग में 132111 रही।
पसंद का कॉलेज नहीं मिला तो क्या करें?
बता दें कि राउंड-1 में सीट मिलने के बाद अगर उम्मीदवार अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट है, तो वह MCC पोर्टल पर Freeze विकल्प चुन सकता है। इसके बाद उम्मीदवार को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को तय समय के अंदर संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों और प्रवेश शुल्क के साथ रिपोर्ट करना होगा।
कब तक चलेगी प्रक्रिया
बता दें कि MCC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया चलेगी।
AIIMS रेवाड़ी का पहली बार NEET UG काउंसलिंग में शामिल होना मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम बदलाव है। आने वाले राउंड में इसकी क्लोजिंग रैंक में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को MCC की ओर से जारी होने वाले अगले सीट अलॉटमेंट परिणाम और आधिकारिक निर्देशों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखना चाहिए।
750 बेड का अस्पताल
रेवाड़ी के माजरा गांव में लगभग 210 एकड़ भूमि पर बन रहा यह संस्थान करीब 1,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है। यहां 750 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल होगा। देशभर के अन्य एम्स की तरह यहाँ भी सभी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण कार्य 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हुआ था, जिसे तीन साल की समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माणाधीन परिसर में अगले एक महीने के भीतर ओपीडी सेवाएं शुरू हो सकती हैं। वहीं, शैक्षणिक कक्षाएं अगले साल जून या जुलाई से शुरू होने की संभावना है। इस एम्स के शुरू होने से न केवल दक्षिण हरियाणा बल्कि राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के लाखों लोगों को विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.