NEET UG Rank List: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। AIR 200 लाने वाले तनवीर इसराक अल हक राज्य में टॉप पर रहें हैं।
पश्चिम बंगाल के स्टार परफॉर्मर्स: तनवीर इसराक अल हक बने लिस्ट में टॉपर
WBMCC द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। तनवीर इसराक अल हक ऑल इंडिया रैंक (AIR) 200 और 685 अंक हासिल कर पश्चिम बंगाल राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहें हैं। अरित्री चौधरी AIR 417 के साथ दूसरी रैंक वाली उम्मीदवार बनी हैं। खतीब आफताब AIR 439 रैंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
इस लिस्ट में 1194604 ऑल इंडिया नीट यूजी रैंक वाले छात्र को भी जगह मिली है। जिससे 1194604 रैंक पर भी मेडिकल दाखिला मिलने की संभावना है। इस लिस्ट में कुल 9431 छात्रों का नाम शामिल है।
WBMCC संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल और मुख्य तिथियां
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026 (दोपहर 12 बजे के बाद)
चॉइस फिलिंग की शुरुआत: 19 अगस्त 2026 (शाम 4:00 बजे से)
चॉइस लॉक/बदलाव की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026
सीट आवंटन रिजल्ट: 25 अगस्त 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन: 26 अगस्त से 27 अगस्त 2026
विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715
ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212
दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212
ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193
एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।
वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.