NEET UG Rank List: राजस्थान के NEET-UG 2026 पास उम्मीदवारों की रिवाइज्ड रैंक लिस्ट जारी कर दी है। AIR 628 हासिल करने वाले रिशित जांदू राज्य मेरिट लिस्ट में टॉप पर रहे। लिस्ट में 14,069 छात्र शामिल हैं।
राजस्थान के स्टार परफॉर्मर्स: रिशित जांदू बने स्टेट टॉपर
राजस्थान द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, राजस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिशित जांदू ऑल इंडिया रैंक (AIR) 628 और 667 अंक हासिल कर वे राजस्थान राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहे। हेमांग यादव AIR 635 और 666 अंकों के साथ दूसरी रैंक वाले उम्मीदवार बने। सहेर AIR 698 और 665 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं हैं। 651 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 25 रही है।
विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715
ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212
दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212
ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193
एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191
राज्य में कम फीस वाली कितनी सीटें
राज्य में कम फीस वाली सीट्स की बात करें, तो राज्य में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3735 सीट्स हैं, जबकि 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 3700 सीट्स हैं। हालांकि, सरकारी कॉलेजों की 3735 में से महज 2274 ही सरकारी यानी काफी कम फीस वाली सीट्स हैं, जबकि सरकारी कॉलेज में 991 मैनेजमेंट और 468 एनआरआई कोटे से सीट्स हैं।
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।
वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.