पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर NEET PG 2026 सेक्शन खोलें।
3. फिर नीट पीजी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके सेव कर लें।
8. परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाएं?
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा एक फोटो आईडी प्रूफ को भी साथ रखना होगा।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
उम्मीदवार का नाम
परीक्षा केंद्र का पता/जानकारी
परीक्षा की तारीख
परीक्षा का समय
ध्यान रखें ये बातें
नाम की स्पेलिंग, फोटो या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई गलती हो तो समय रहते सुधार के लिए संपर्क करें।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे जितनी जल्दी हो सके डाउनलोड कर लें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे ठीक कराने का पर्याप्त समय मिल सके।
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
इस बार परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम का खाल ध्यान रखना होगा। देर से पहुंचने पर दूसरी शिफ्ट का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
क्यों होता है नीट पीजी का एग्जाम
नीट पीजी के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी(MS) और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।ृइसके जरिए हर साल हजारों सीटों पर एडमिशन होता है, जिनमें ऑल इंडिया कोटा, राज्य कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ ESIC और आर्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की सीटें भी शामिल हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.