नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी कर दिए हैं। यूजर ID और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में चेक कर लें ये चीजें
नाम की स्पेलिंग
एग्जाम की तारीख और समय
एग्जाम सेंटर का पता
रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
रिपोर्टिंग का समय
कौन सी चीजें लानी हैं या नहीं, इसके नियम पढ़ें।
क्या क्या साथ लेकर जाएं
एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी लाएं
एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार के लिए एक ओरिजिनल फोटो आईडी लेना जाना भी अनिवार्य है। इसमें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई एक शामिल हो सकता है।
पासपोर्ट साइज फोटो
अपनी एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें, जिसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह उसी फोटो का इस्तेमाल करें जो एडमिट कार्ड पर प्रिंट है।
अब पांच सेक्शन में परीक्षा होगी, हर सत्र में 36 प्रश्न
इस बार पूरे प्रश्नपत्र को पांच सेक्शन में बांटा जाएगा। हर सेक्शन में 36 प्रश्न होंगे और उसको हल करने के लिए 42 मिनट का समय मिलेगा। एक सेक्शन का समय समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी उस सेक्शन को वापस नहीं देख सकेंगे।
अब परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमैट्रिक सत्यापन व डिजिटल फेस रिकॉग्निशन का पालन होगा। अभ्यर्थी उंगलियों पर मेहंदी, स्याही या पेंट नहीं लगा सकते। फिंगरप्रिंट मैच न होने पर आईरिस (आंख) स्कैन के जरिए पहचान की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें
– उम्मीदवार मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर आदि जैसे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र पर नहीं ले सकते हैं।
– स्टेशनरी जैसे पेन, पेंसिल, नोटबुक, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स या इरेजर लाने की अनुमति नहीं है।
– सोने या चांदी की चेन, अंगूठी, झुमके, नाक की नथ, ब्रेसलेट, कड़ा, बेल्ट (बकल वाली) या कोई भी मैटेलिक एक्सेसरीज पहनकर न जाएं। बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर चेकिंग के दौरान ये चीजें समस्या खड़ी कर सकती हैं।
– लेदर पर्स, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग या बड़ा बैकपैक परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
– किसी भी प्रकार का खाना, स्नैक्स, या पानी की बोतल (जब तक कि विशेष मेडिकल स्थिति के लिए अनुमति न दी गई हो) अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.