उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता रिपोर्टिंग और एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
एग्जाम और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
बता दें कि नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होनी है, जबकि एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। बता दें कि नीट पीजी की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी दी जाएगी जहां उसका परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। यह स्लिप खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगी, जिन्हें परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर की यात्रा करनी है। इससे वह परीक्षा से पहले यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकेंगे।
हालांकि उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता रिपोर्टिंग और एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
सिटी स्लिप में क्या-क्या जानकारी होगी?
उम्मीदवार का नाम
एप्लीकेशन नंबर
आवंटित परीक्षा शहर
परीक्षा की तारीख
बता दें कि उम्मीदवार ध्यान रखें कि सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता नहीं दिया जाएगा। केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
CBT मोड में होगा एग्जाम
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। NEET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक चली थी। वहीं, परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है।
इस साल NEET PG 2026 की परीक्षा प्रक्रिया में एग्जाम सिटी के चयन और आवंटन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। NBEMS ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शहर या परीक्षा केंद्र का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर नहीं किया जाएगा। यानी आवेदन जल्दी जमा करने से किसी उम्मीदवार को किसी विशेष राज्य, शहर या परीक्षा केंद्र के आवंटन में कोई प्राथमिकता नहीं मिलेगी।
ऐसे डाउनलोड करें नीट पीजी सिटी स्लिप
नीट पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in. पर जाए।
इसके बाद नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
फिर मांगी गई लोगों डिटेल्स भरें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
कहां से डाउनलोड करेंगे एडमिट कार्ड
जैसा कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा।
NEET PG का उद्देश्य
NEET PG देशभर में MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा है। इसके स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की पात्रता और रैंकिंग निर्धारित की जाती है। NEET PG के माध्यम से पोस्ट-MBBS DNB, पोस्ट-MBBS छह वर्षीय DrNB और NBEMS के दो वर्षीय पोस्ट-MBBS डिप्लोमा कोर्स में भी प्रवेश दिया जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.