NEET PG Admit Card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी natboard.edu.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का समय: प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए सिंगल शिफ्ट में
देश में मेडिकल पीजी की 86360 सीटें, 5000 और एड होंगी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसी माह लोकसभा में बताया था कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर में 86,360 पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं। यह जानकारी सांसद के.एम. सुधा आर की ओर से मेडिकल शिक्षा के विस्तार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी गई थी। इन सीटों में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा मान्यता प्राप्त सीटें शामिल हैं। राज्यों में कर्नाटक सबसे अधिक PG मेडिकल सीटों वाला राज्य है। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु का स्थान है।
सबसे अधिक पीजी मेडिकल सीटों वाले राज्य
राज्य | कुल सीटें |
| कर्नाटक | 10,092 |
| महाराष्ट्र | 9,216 |
| तमिलनाडु | 8,023 |
| उत्तर प्रदेश | 7,437 |
| तेलंगाना | 5,248 |
| आंध्र प्रदेश | 4,782 |
कर्नाटक में 2,805 सरकारी और 7,287 निजी PG सीटें हैं।
5000 नई PG सीटें जोड़ने की योजना
केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्रीय सरकारी मेडिकल कॉलेजों, स्वतंत्र PG संस्थानों तथा सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना (CSS) के तीसरे चरण को मंजूरी दी है। इसके तहत 2025-26 से 2028-29 के बीच 5,000 अतिरिक्त PG मेडिकल सीटें जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने प्रत्येक PG सीट के लिए लागत सीमा बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दी है, ताकि मेडिकल संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
महाराष्ट्र में 4,277 सरकारी और 4,939 निजी सीटें हैं।
तमिलनाडु में 3,030 सरकारी और 4,993 निजी सीटें उपलब्ध हैं।
उत्तर प्रदेश में 3,568 सरकारी और 3,869 निजी PG मेडिकल सीटें हैं।
NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
क्यों होता है नीट पीजी का एग्जाम
नीट पीजी के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी(MS) और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।ृइसके जरिए हर साल हजारों सीटों पर एडमिशन होता है, जिनमें ऑल इंडिया कोटा, राज्य कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ ESIC और आर्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की सीटें भी शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.