बोर्ड ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि परीक्षा की तिथि और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले बताए गए शेड्यूल के अनुसार ही NEET-PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
परीक्षा की तिथि में बदलाव नहीं
बोर्ड ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि परीक्षा की तिथि और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले बताए गए शेड्यूल के अनुसार ही NEET-PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
परीक्षा का दिन: 30 अगस्त 2026 (रविवार)
परीक्षा का समयः प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
परीक्षा का माध्यमः कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए सिंगल शिफ्ट में
NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
उम्मीदवार का नाम
परीक्षा केंद्र का पता/जानकारी
परीक्षा की तारीख
परीक्षा का समय
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
इस बार परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम का खाल ध्यान रखना होगा। देर से पहुंचने पर दूसरी शिफ्ट का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक नोटिस पर करें भरोसा
बोर्ड ने छात्रों को एक बेहद महत्वपूर्ण सलाह भी दी है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह, अनवेरिफाइड पोस्ट या थर्ड पार्टी द्वारा फैलाए जा रही खबर पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल और केवल आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.