- Hindi News
- National
- NEET Paper Leak Scam CBI Case Update; Maharashtra Physics Lecturer | Seth Hiralal Saraswati
- कॉपी लिंक
मनीषा संजय हवलदार की यह तस्वीर 2014 की है।
महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है।
स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं।
गावड़े ने मनीषा के इस काम को छात्रों, संस्थान और देश के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल इंटरनल जांच कमेटी बनाई गई है।
डॉ. गावड़े ने कहा- हमें इस NEET मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या कर रही थीं, उन्हें कब नियुक्त किया गया था, या किसने नियुक्त किया था।
NEET पेपर लीक केस में 11वें आरोपी के रूप में अरेस्ट मनीषा एग्जाम प्रोसेस में शामिल थीं। NTA ने उन्हें एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था।
मनीषा की पहुंच फिजिक्स के क्वेश्चन पेपर तक थी। अप्रैल 2026 में उन्होंने फिजिक्स से संबंधित कुछ सवाल अन्य आरोपी मनीषा मंधारे के साथ शेयर किए थे।
3 मई को हुए NEET एग्जाम के बाद इसके पेपर लीक होने की खबर सामने आई। इस केस में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

फीस रिफंड के लिए लास्ट डेट 27 मई
NTA ने शुक्रवार को NEET-UG 2026 कैंडिडेट के लिए एक खास पोर्टल खोला है, ताकि वे इस महीने की शुरुआत में एंट्रेंस एग्जाम कैंसिल होने के बाद एग्जाम फीस रिफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स जमा कर सकें। बैंक अकाउंट डिटेल्स जमा करने की सुविधा 22 मई से 27 मई (रात 11:50 बजे तक) तक रहेगी।
अब तक 11 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 7 महाराष्ट्र से

3 मई को हुई परीक्षा 12 मई को रद्द
NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
