Neeraj Chopra Doha Diamond League 2026 News: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 19 जून को होने वाले दोहा डायमंड लीग 2026 (Doha Diamond League 2026) से बैक इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. इवेंट के पिछले सीजन में नीरज चोपड़ा ने अपने थ्रो के साथ नया इतिहास लिखा था. उनका बाहर होना भारत के लिए वाकई बड़ा झटका होगा.
नीरज ने आगे आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स को मद्दे नजर रखते हुए अपने रिहैब पर ध्यान देने का फैसला किया. बता दें कि नीरज इन दिनों स्विट्जरलैंड के बियेन शहर में हैं, जहां वह 47 दिन के ट्रेनिंग सेशन प्रोग्राम से गुजर रहे हैं. नीरज अपने फिजियो ईशान मारवाह और कोच जय चौधरी के साथ काम कर रहे हैं. भारतीय स्टार का पूरा ध्यान फिट होने पर है.
पिछले दोहा डायमंड लीग में रचा था इतिहास
नीरज ने पिछले 2025 के दोहा डायमंड लीग में इतिहास रचते हुए 90.23 मीटर दूर भाला फेंका था. यह पहला मौका था कि जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था. इस थ्रो के साथ नीरज ने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम कर दिया था. हालांकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने फाइनल राउंड में 91.06 मीटर का थ्रो करके जीत अपने खाते में डाली थी.
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय फैंस नीरज चोपड़ा को मैदान पर कब वापस देख पाएंगे. प्रशंसकों को नीरज के खेलने का हमेशा इंतजार रहता है, लेकिन फिलहाल फैंस को अपना इंतजार और लंबा खींचना पड़ेगा.
ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज ने बटोरी थी सुर्खियां
नीरज चोपड़ा ने 2020 ओलंपिक (2021 ओलंपिक) में गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं. भारतीय खिलाड़ी ने 87.58 मीटर लंबा थ्रो करके गोल्ड अपने खाते में डाला था. यह पहला मौका था कि जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने ओलंपिक के स्टेज पर जैवलिन में गोल्ड जीता था. इसके बाद 2024 के ओलंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर लंबा थ्रो करके सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी आज, Nora Fatehi बिखेरेंगी जलवा, जानिए कब-कहां देखें लाइव
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.