- Hindi News
- Sports
- Neeraj Chopra Commonwealth Games 2026 Silver Medal | Injury Recovery
- कॉपी लिंक
नई दिल्ली। ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीते सिल्वर मेडल को एक खास उपलब्धि बताया है।
नीरज ने कहा कि यह मेडल उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने पिछले 10 महीनों में कई चोटों और मुश्किल रिकवरी प्रक्रिया का सामना किया है।
नीरज ने जैवलिन थ्रो इवेंट में 85.83 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर जीता था, जबकि यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह भारत के लिए पोडियम पर यादगार 1-2 फिनिश रही।
नीरज ने इस पोस्ट के जरिए अपनी बात कही…

नीरज ने लिखा कि कुछ थ्रो दूर तक जाते हैं, लेकिन कुछ पल पूरी यात्रा का भार लिए होते हैं। यह मेडल दूरी से कहीं ज्यादा मायने रखता है। पिछले 10 महीने मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे। मैंने कई चोटों से उबरने, शरीर को फिर से तैयार करने और अपनी लय वापस पाने के लिए संघर्ष किया।
नीरज ने आगे कहा कि जब मैं सिर्फ प्रतिस्पर्धा करना चाहता था, तब मुझे धैर्य रखना सीखना पड़ा। मैं हर दिन ट्रेनिंग कर रहा था, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि क्या मैं इस साल किसी सीजन में हिस्सा ले पाऊंगा।

नीरज चोपड़ा पिछले 10 महीनों से रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
फिजियो, कोच और परिवार का जताया आभार
नीरज ने अपनी वापसी का श्रेय अपने फिजियो, कोच, परिवार और समर्थकों को दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर वापस आकर प्रतिस्पर्धा करना अच्छा लग रहा है। यह सब मेरे अकेले के दम पर संभव नहीं था। मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा बनाए रखा।
उन्होंने अपने फिजियो ईशान का जिक्र करते हुए कहा कि वे रिकवरी के हर कदम पर मेरे साथ रहे। कोच जय, जो मेरे साथ तब से हैं जब मैंने पहली बार जैवलिन उठाया था और मेरा परिवार, जो हर परिस्थिति में मेरे साथ मजबूती से खड़ा रहा। नीरज ने कहा कि वे अब सीजन में आगे बढ़ने पर ध्यान दे रहे हैं।
लॉसेन डायमंड लीग में लेंगे हिस्सा
आयोजकों ने सोमवार को पुष्टि की कि नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लॉसेन डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। ‘एथलेटिसिमा’ के नाम से मशहूर इस इवेंट में नीरज चौथी बार भाग लेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतने के बाद, नीरज अब अपनी टॉप फॉर्म में वापसी करने की कोशिश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
