आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच चल रहे विवाद के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। आप हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर राघव चड्ढा के साथ मारपीट की गई थी। यह दावा ऐसे समय में आया है जब हाल ही में चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है।
मुर्गा बनाकर पीटा गया
नवीन जयहिंद ने एक वीडियो बयान जारी कर इस कथित घटना का विवरण दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर राघव चड्ढा से सवाल पूछते हुए कहा, ‘जब उनको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शीश महल में बुलाकर, मुर्गा बनाकर पीटा गया था… तो वे लोग क्यों नहीं बता रहे ये बात? राघव चड्ढा लोगों को यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि उन्हें वहां बुलाकर कैसे पीटा गया?’
इसे भी पढ़ें: Malda में Mamata Banerjee की सुरक्षा में बड़ी चूक, Helicopter के पास Drone से मचा हड़कंप, 3 गिरफ्तार
आंख की चोट और इंग्लैंड दौरे का कनेक्शन
जयहिंद ने दावा किया कि राघव चड्ढा की आंख में जो चोट लगी थी, वह इसी मारपीट का नतीजा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चड्ढा को इसी कारण इलाज के लिए इंग्लैंड जाना पड़ा था। जयहिंद ने कहा, ‘उस टाइम पे जब सैलाब आया था तो रोते हुए उनकी आंख में चोट लगी थी… और फिर इंग्लैंड में जाकर अपनी आंख ठीक करवानी पड़ी… क्यों नहीं बताते वो बात?’
डील और सूटकेस को लेकर दागे सवाल
पूर्व आप नेता ने इस विवाद के पीछे पैसों के लेनदेन और ‘डील’ की ओर इशारा किया है। उन्होंने चड्ढा को चुनौती देते हुए कहा, ‘सूटकेस की संख्या और उनसे हुई डील की संख्या बताओ… आप राज्यसभा में हैं… आप इतना बोलते हैं… आप इस बारे में क्यों नहीं बोलते? उन चार लोगों के नाम बताओ जो वहां मौजूद थे जब आपको पीटा गया और आपसे आपकी डील के बारे में पूछताछ की जा रही थी।’
इसे भी पढ़ें: Hindi थोपने का आरोप Political Stunt, Dharmendra Pradhan का CM Stalin पर तीखा हमला
स्वाति मालीवाल जैसी हिम्मत दिखाने की सलाह
नवीन जयहिंद ने सांसद स्वाति मालीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला सांसद में राघव चड्ढा से ज्यादा हिम्मत है। उन्होंने कहा कि चड्ढा घर पर रोते रहे लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। जयहिंद ने अंत में कहा, ‘कुछ हिम्मत दिखाओ राघव।’
गौरतलब है कि साल 2024 में स्वाति मालीवाल ने भी आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। जयहिंद के इन नए दावों ने अब आम आदमी पार्टी के भीतर के सियासी घमासान को और तेज कर दिया है।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.