संजीव गोयनका का ‘टोटका’ वायरल!
ईशान किशन के आउट होते ही कैमरा फिर गोयनका पर फोकस कर गया। एक गेंद पहले ही उन्होंने एक कागज को आंखों से लगाकर चूमा था, मानो उस पर कोई मंत्र लिखा हो। विकेट गिरते ही वो खड़े होकर हाथ जोड़ भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, फैंस इसे ‘मैजिक टोटका’ बता रहे हैं।
ईशान की गर्लफ्रेंड का मायूस चेहरा
दूसरी तरफ, स्टेडियम में ईशान को चीयर करने पहुंची उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का चेहरा उतर गया। विकेट गिरते ही वो उदास नजर आईं, जबकि गोयनका जश्न मना रहे थे। दोनों के कंट्रास्ट रिएक्शन वीडियो वायरल हो चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.