इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से शुरू होगा और 2 जून तक चलेगा। इस समय चलने वाली तेज लू और झुलसा देने वाली धूप सीधे हमारे शरीर को प्रभावित करती है। उत्तर भारत में जेठ के महीने में गर्मी प्रचंड रुप में होती है, इसी दौरान नौतपा की शुरुआत होती है। नौतपा के समय सूर्य की तपिश चरम पर होती है।
इस दौरान आने वाला पसीना शरीर से पानी और जरुरी मिनरल्स को तेजी से बाहर कर देता है, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, सिरदर्द और पेट संबंधित समस्याएं देखने को मिलती है। नौतपा के दौरान खुद को अंदर से ठंडा रखने और डाइट का सही होना काफी जरुरी है। आइए आपको बताते हैं नौतपा के दौरान किन चीजों का डाइट में शमिल करना चाहिए और किन चीजों से परेहज करना है।
नौतपा के दौरान क्या खाना चाहिए?
नौतपा के समय खाने का सबसे पहला नियम बना लें कि, हल्का खाना खाएं और पानी की मात्रा अधिक लें-
पानी से भरपूर मौसमी फल और सब्जियां
प्रकृति हर मौसम के अनुसार ऐसे फल और सब्जियां प्रदान करती है, जो शरीर को उसी मौसम में स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। गर्मियों के दौरान भोजन में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरे जैसे रसदार फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और ऊर्जा बनी रहती है। वहीं खाने में लौकी, तोरी, कद्दू और टिंडा जैसी हल्की व सुपाच्य हरी सब्जियां शामिल करें, जो पाचन को बेहतर रखने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं।
देसी ड्रिंक
नौतपा के समय सबसे ज्यादा घर की बनीं पारंपरिक ड्रिंक्स का सेवन करें, जैसे कि छाछ, दही। दोपहर के समय खाने में एक गिलास पुदीने और भुने जीरे वाली छाछ या एक कटोरी दही किसी अमृत से कम नहीं है। इसके अलावा, कच्चे आम का पन्ना लू से बचाने में मदद करेगा।
सत्तू का शरबत का सेवन करें, यह शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और साथ ही एनर्जी प्रदान करेगा। वहीं, नारियल का पानी और नींबू पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी।
हल्का और आसानी से पचने वाला खाना
गर्मी के मौसम में दोपहर और रात के भोजन को हल्का और सुपाच्य रखना बेहतर माना जाता है। तले-भुने और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचकर सादा खाने को प्राथमिकता दें। इस दौरान मूंग दाल की खिचड़ी, दाल-भात, दलिया या नरम रोटी के साथ हल्की हरी सब्जियां खाना शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। ऐसा भोजन पेट पर कम भार डालता है और पाचन को भी स्वस्थ बनाए रखता है।
नौतपा में किन चीजों से करें परहेज?
ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना- इन नौ दिनो के अंदर मिर्च-मसाले, समोसे, कचोरी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बिल्कुल ही न करें। ये पेट में एसिडिटी और गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे आप दिन भर सुस्त और थका हुआ महसूस करोगे।
चाय और कॉफी- चाय और कॉफी में सबसे ज्यादा कैफीन होती है, जो डाईयूरेटिक को कम करती है। जिससे बार-बार पेशाब आता है और शरीर में पानी की कमी देखने को मिलती है।
मीठी चीजे और शराब – इस दौरान ज्यादा मीठा सेवन न करें और भूलकर भी शराब का सेवन न करें, इससे डिहाइड्रेशन को बढ़ावा मिलता है।
बासी और खुला हुआ खाना- इस दौरान भूलकर भी बासी और बाहर का खुला हुआ खाना न खाएं, क्योंकि तेज तापमान के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए हमेशा ताजा बना भोजन ही खाएं।
नौतपा के लिए जरूरी टिप
इन दिनों में प्यास लगने का इंतजार बिल्कुल न करें। हर आधे एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। इन दिनों दोपहर की तेज धूप में बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि बहुत जरुरी काम हो, तो चेहरे को पूरा कवर करके बाहर निकलें। सही खानपान अपनाकर आप नौतपा की इस भीषण गर्मी को सेहतमंद रह सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.