- Hindi News
- National
- Nashik Trimbakeshwar Route Flooded | Gurugram Roads Submerged; Disaster Photos
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बाढ़ के साथ बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आ गया। कई गाड़ियां, घर और दुकानें मलबे में दब गईं।
महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई और पुणे में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पुणे के खड़कवासला डैम से 27,303 क्यूसेक पानी मुथा नदी में छोड़ा गया है। नदी के किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट है।
नासिक में त्र्यंबकेश्वर के दो गांवों को जोड़ने वाला पुल बह गया। यह मंदिर का परिक्रमा मार्ग भी था। श्रद्धालुओं की एंट्री दो दिन के लिए रोक दी गई है। कई अन्य शहरों में भी बाढ़ की स्थिति है।
देखिए तबाही की 16 तस्वीरें…
महाराष्ट्र: पुणे, नासिक, मुंबई में बाढ़ के हालात

पुणे में मुथा नदी उफान पर है। निचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में सड़कें और रेलवे ट्रैक डूब गए।

नासिक में त्र्यंबकेश्वर का परिक्रमा मार्ग बह गया। श्रद्धालुओं की एंट्री दो दिन के लिए रोक दी गई है।

महाराष्ट्र के वसई में सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी बह रहा है।

नासिक में नसार्डी नदी उफान पर है। नदी का पानी पुल तक पहुंच गया है।

नासिक में गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
दिल्ली-NCR: सड़कों पर पानी भरा, गाड़ियों पर पेड़ गिरे

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में बारिश के दौरान दो गाड़ियों पर पेड़ गिर गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कें डूब गई हैं। ट्रैफिक थम गया है।

फरीदाबाद में ओल्ड रेलवे अंडरपास को पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया।
मध्य प्रदेश: बारिश से बिल्डिंग गिरी, सड़कें जलमग्न

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बारिश के दौरान चार मंजिला इमारत ढह गई।

रतलाम के सागोद रोड पर अंडरब्रिज में पानी भर गया।
गुजरात: सूरत शहर डूबा, नवसारी में कार बही

सूरत शहर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है।

सूरत में स्थानीय पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर रही है।

नवसारी में एक कार तेज पानी के बहाव में बह गई। कार में फंसे युवक को गंदेवी फायर विभाग की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जम्मू-कश्मीर: डोडा में बाढ़ के साथ पत्थरों का सैलाब

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बाढ़ के साथ बड़े-बड़े पत्थर घरों-दुकानों में घुस गए। कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गईं।
राजस्थान: सड़कों पर नदी जैसी पानी की धार

राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार रात भारी बारिश से मोची बाजार की सड़कों पर नदी जैसी धार बहती नजर आई।

अलवर शहर के पास तूलेड़ा के सरकारी स्कूल में पानी भर गया। पानी के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे।
————————–
बारिश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सूरत में बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: 36 घंटे में 19 इंच बारिश; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे धंसा

गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ आ गई, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई और कारें सड़कों पर बहती नजर आईं। शहर का कोई इलाका नहीं बचा, जहां पानी न भरा हो।
सूरत में करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई। बाढ़ में फंसे 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत और नजदीकी इलाके नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से कहा गया है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
