सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने 18.58 करोड़ की कुल एडवांस बुकिंग कर चुकी है. एडवांस बुकिंग ये आंकड़े शुरुआती चार दिनों के हैं और ब्लॉक सीट्स के हैं.
श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी चर्चा में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि फर्स्ट डे इस फिल्म को रिकॉर्ड ओपनिंग मिल सकती है.
एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े आए हैं उसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन पहले दिन का है, यानि 24 सितंबर का है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन की एडवांस बुकिंग 9.86 करोड़ की हो चुकी है.
इस फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग हैदराबाद में हो रही है. अब तक यहां पर 4.58 करोड़ की टिकटें बिक चुकी हैं.
सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम
इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. नानी ने हाल में फिल्म को मिले सर्टिफिकेट पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इसमें हाई एक्शन और खून-खराबा ज्यादा है, इसलिए शूटिंग के दौरान ही उनकी पूरी टीम मानसिक रूप से तैयार थी कि इसे सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट ही मिलेगा.
उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये फिल्म बच्चों के लिए नहीं है. उनका कहना था कि कई फिल्मों में हिंसा दिखाने के लिए डाली जाती है, लेकिन ‘द पैराडाइज’ वैसी नहीं है. इसमें गहरा ड्रामा, इमोशन और प्यार है, बस कहानी की मांग के चलते हिंसा का स्तर थोड़ा ज्यादा है.
इसका रन टाइम 2 घंटे 49 मिनट है.
‘द पैराडाइज’ वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है और इसने दुनियाभर में 21 करोड़ से 30 करोड़ के बीच कुल प्री-सेल्स कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.

नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रीकांत ओडेला और नानी की इस फिल्म को फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड 50 करोड़ ग्रॉस की ओपनिंग मिल सकती है. अगर ऐसा हो गया तो यह नानी के करियर की अब तक की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन जाएगी.
इसमें नानी के साथ राघव जुयाल भी हैं. फिल्म के अनाउंसमेंट से लेकर अब तक राघव की भी खूब चर्चा है. इसमें राघव विलेन के किरदार में हैं. फिल्म के टीजर से इतना तो समझ आ गया है कि इसमें एक्शन कमाल का है और खूब पानी की तरह बहते हुए दिखाया गया है.

नानी और राघव के अलावा इसमें कायड़ू लोहार, और सोनाली कुलकर्णी लीड रोल में हैं. ये फिल्म SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में है और हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.