दांव लगाने का आज आखिरी दिन
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। यह आईपीओ 30 जुलाई को खुला था। निवेशकों के पास आज यानी 3 अगस्त तक का समय है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 400 रुपये से 425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 34 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14450 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 29 जुलाई को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 130.50 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, कंपनी ने केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ (MV Electrosystems IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 115 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। मौजूदा जीएमपी 27 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। कल के मुकाबले आज जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। MV Electrosystems IPO का सबसे अधिक जीएमपी 133 रुपये रहा है। और सबसे कम जीएमपी 60 रुपये रहा है।
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स आईपीओ का साइज 290 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।
किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन
रिटेल सेक्शन में आईपीओ को 31 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्यूआईबी सेक्शन में 1.07 गुना और एनआईआई कैटगरी में 37.26 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, आईपीओ से जुटाए 180 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल के तौर पर करेगी। न्यू पावर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए कंपनी 21 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.