कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर भावुक हुए। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर सेलेब्रिटीज की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
पिछले 25 दिनों से क्यों चुप थे लोग
मुनव्वर फारूकी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह निराशाजनक है कि ज्यादातर सेलिब्रिटीज को तब आवाज उठाने की सूझी जब PM ने बात की और लोगों की राय बदली। पिछले 25 दिनों से ज्यादातर लोग चुप रहे, जबकि युवा सड़कों पर उतरे, आलोचना का सामना किया और आवाज उठाने की कीमत चुकाई। अगर आप कोई स्टैंड लेना चाहते हैं, तो बिना डरे लें, न कि तब जब हालात सुरक्षित हों। दबाव या लोगों की राय से प्रेरित होकर समर्थन करना हिम्मत नहीं, बल्कि सुविधा है।’
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘अगर ज्यादा प्रभावशाली लोगों ने कुछ हफ्ते पहले ही आवाज उठाई होती, तो शायद हालात इतने नहीं बिगड़ते।’
क्या हुआ सोमवार को हुए प्रोटेस्ट में
दिल्ली के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को नई दिल्ली इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान, प्रोटेस्ट करने वालों ने बदतमीजी भरा, आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस की बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों के बावजूद, वे हटने को तैयार नहीं हुए और जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया। हालांकि, प्रोटेस्ट करने वालों का दावा है कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने बिना सोचे-समझे उन पर कार्रवाई की, जिससे उनकी तरफ भी कई लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवानों को स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज करते और आंसू गैस छोड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रोटेस्ट करने वालों का आरोप है कि बिना पुलिस पहचान-पत्र वाले सादे कपड़ों में लोगों ने भी उन पर हमला किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.