- Hindi News
- National
- Mumbai Ganesh Idol Accident | Bhuleshwar Raja Statue Collapse Death Update
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के मुंबई में बायकुला से भुलेश्वर लाई जा रही 22 फीट ऊंची ‘भुलेश्वरचा राजा’ गणपति की मूर्ति पंडाल से करीब 50 मीटर पहले गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं।
हादसा 22 अगस्त की रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, जय अंबे चौक के पास हुआ। प्राथमिक जांच में सड़क पर कोई बड़ा गड्ढा नजर नहीं आया है।
प्रतिमा का संतुलन बिगड़ना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद मूर्ति लाने वाली गाड़ी को हटाया गया

मरने वाले दोनों पुरुष, घायलों में दो बच्चे भी
मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मुंबई में करीब 10 हजार से ज्यादा गणेश पंडाल
मुंबई में करीब 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं, लेकिन करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है। पूरे महाराष्ट्र में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है।
मुंबई में मंडप की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें BMC के साथ स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की NOC भी ऑनलाइन मिल सकेगी। आवेदन 13 सितंबर तक किए जा सकते हैं।
इस साल मुंबई के बड़े मंडलों ने अलग-अलग थीम की तैयारी की है। अंधेरीचा राजा में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, जबकि कुछ मंडलों ने सुपरहीरो जैसी थीम चुनी है।
————————-
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
