Multigrain Atta: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी आदतों में बदलाव ज्यादा जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, खानपान से जुड़ी सही आदतें अपनाकर शरीर को नेचुरली फिट रखा जा सकता है।
Image: freepik
रोज सिर्फ गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं, तो अब इसे मल्टीग्रेन बनाना शुरू करें। 10 किलो गेहूं के आटे में 1 किलो सोयाबीन और 1 किलो बेसन मिलाकर आटा तैयार करें। शरीर को पोषण मिलता, रोटी हेल्दी बनती है।
Image: freepik
आटा गूंथते समय उसमें लगभग 25 प्रतिशत हरी सब्जियां जैसे पालक या मेथी मिलाएं। इससे रोटी में फाइबर और विटामिन की मात्रा बढ़ती है और स्वाद भी बेहतर हो जाता
Image: freepik
पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए पानी पीने का सही समय बहुत मायने रखता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। पानी हमेशा खाने से आधा घंटा पहले या करीब 40 मिनट बाद ही पिएं।
Image: freepik
खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक, चाय या कॉफी पीने की आदत से बचना चाहिए। जब भूख न हो तो जबरदस्ती खाना नहीं खाना चाहिए और प्यास न लगने पर पानी भी नहीं पीना चाहिए।
Image: freepik
आयुर्वेद के अनुसार, सूर्यास्त के बाद भारी भोजन से बचना चाहिए। साथ ही हफ्ते में एक दिन उपवास रखने से शरीर डिटॉक्स होता है और सेहत बेहतर बनी रहती है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.