1- Cupid
इस कंपनी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। बीते एक साल में स्टॉक 730 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। एफआईआई की हिस्सेदारी इस कंपनी में सितंबर 2025 तक 2.58 प्रतिशत थी। जोकि दिसंबर में घटकर 1.48 प्रतिशत हो गई। अब जून तिमाही के डाटा के अनुसार एफआईआई ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.17 प्रतिशत कर दी गई है।
2- Sansera Engineering
सितंबर 2025 तक एफआईआई की कुल होल्डिंग कंपनी में 19.58 प्रतिशत थी। जोकि दिसंबर 2025 तक घटकर 18.79 प्रतिशत हो गई है। एक बार फिर से एफआईआई की वापसी हुई है। जिसकी वजह से दिसंबर 2026 में कंपनी में एफआईआई का हिस्सा 21.52 प्रतिशत हो गया है। पिछले एक साल में कंपनी ने शेयर बाजार में अपने पोजीशनल निवेशकों का पैसा तीन गुना कर दिया है।
3- Welspun Corp
जून 2026 तक डाटा के अनुसार एफआईआई की हिस्सेदारी कंपनी में घटकर 14.61 प्रतिशत हो गई थी। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 157 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, दिसंबर 2025 तक कंपनी में एफआईआई का हिस्सा घटकर 11.23 प्रतिशत हो गया था।
4- Avalon Technologies
एफआईआई की कंपनी में हिस्सेदारी 10.04 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2025 में 7.56 प्रतिशत हो गई थी। मार्च में यहां एफआईआई ने और बिकवाली की। जिसकी वजह से उनकी कुल हिस्सेदारी 6.42 प्रतिशत तक आ गई। जून के शेयरहोल्डिंग के अनुसार एफआईआई ने अपना हिस्सा बढ़ाया है। अब उनके पास 7.81 प्रतिशत हिस्सा हो गया है। बता दें, इस कंपनी के शेयरो की कीमतों में 157 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
5- Diamond Power Infrastructure
1 साल में पोजीशनल निवेशकों को इस कंपनी ने 142 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार एफआईआई के पास कंपनी में 1.77 प्रतिशत हिस्सा है। मार्च तिमाही में हिस्सेदारी घटकर 0.36 प्रतिशत हो गई थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.