अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को एयरपोर्ट पर भूले रिंकू सिंह?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान रिंकू के साथ सिक्योरिटी और स्टाफ तो है ही लेकिन साथ में है उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जो रिश्ते में रिंकू सिंह की मंगेतर भी लगती हैं. वीडियो में दिखता है कि रिंकू सिंह अपने में ही खोए हुए प्रिया सरोज को पीछे छोड़ आगे निकल जाते हैं और तभी प्रिया सरोज जो करती है वो कैमरे में कैद हो जाता है.
Rinku Singh Forgot his wife is also with him
Her wife Instantly said Did you forget me
Rinku being Rinku 😭 pic.twitter.com/K844saP1lY— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) March 10, 2026
प्रिया सरोज ने यूं दिलाया याद
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही रिंकू सिंह आगे निकलते हैं वैसे ही प्रिया सरोज उनका हाथ पकड़कर कहती है….”मुझे भूल गए क्या” इसके बाद रिंकू सिंह भी हंसने लगते हैं और प्रिया सरोज के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें भी अपने साथ लेकर निकल जाते हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एबीपी लाइव वीडियो की पुष्टि नहीं करता, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.
यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
यूजर्स बोले, भाभी को साथ रखो जमाना खराब है
वीडियो को @choudhary_99415 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रिंकू सिंह के पिता कुछ दिन पहले ही गुजरे हैं, इस तरह से हंसना उन्हें शोभा नहीं देता. एक और यूजर ने लिखा…सांसद को भी किसी की जरूरत पड़ती है पहली बार देखा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई भाभी को साथ रखकर चलो, जमाना खराब है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.